टीवी पर होने वाली चर्चाओं में अंतिम विजेता चैनल का एंकर
अमिताभ श्रीवास्तव टीवी पर होने वाली चर्चाओं ( स्टूडियो में या बाहर किसी भी जगह ) का चरित्र और उनकी अनिवार्य परिणति कुछ ऐसी हो गयी है कि अंतिम विजेता चैनल का एंकर ही होता है. विमर्श के नाम पर सारा खेल कुल मिला कर हावी होने और सामने वाले को वज़नी तर्कों के बजाय ऊँची आवाज़ और आक्रामक भंगिमाओं से दबाने तक...
