Media Khabar

Advertisement

Advertisement

कपिल शर्मा और गुत्थी मिलकर करें निर्मल बाबा का मुक़ाबला

अंकित हल्का-फुल्का : हम सब जानते है Kapil sharma कि आप शानदार कॉमेडी करते हैं।आपकी कॉमेडी का असर कुछ यूं सर चढ़कर बोलता हैं कि जिसका आप मज़ाक उड़ाते हैं वो शख्स भी अपनी हंसी क़ाबू में नहीं रख पाता फिर मुंह बन जाने की तो छोड़ ही दीजिये।आपकी दीवानगी ये कि एक रोज़ तो एक जनाब जो ऑडिएंस में मौजूद थे उन्ह...

M
Media Khabar
November 26, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

अंकित हल्का-फुल्का : हम सब जानते है Kapil sharma कि आप शानदार कॉमेडी करते हैं।आपकी कॉमेडी का असर कुछ यूं सर चढ़कर बोलता हैं कि जिसका आप मज़ाक उड़ाते हैं वो शख्स भी अपनी हंसी क़ाबू में नहीं रख पाता फिर मुंह बन जाने की तो छोड़ ही दीजिये।आपकी दीवानगी ये कि एक रोज़ तो एक जनाब जो ऑडिएंस में मौजूद थे उन्होंने उनका मज़ाक ना बनाए जाने पर ही शिकायत कर डाली।कुल मिलाकर मूड ख़राब हों तो एक घंटा आपको देखने-सुनने का मतलब हैं तरोताज़ा हो जाना।लाज़िम तौर पर आप बचपन से ही कॉमेडी करने की बेमिसाल प्रतिभा के धनी रहे होंगे पर आपसे सवाल ये है कि क्या आपने कभी सोचा था कि कॉमेडी के मामले में आप निर्मल बाबा को टक्कर दे पाएंगे।मसलन,कॉमेडी का इससे अजीबो-गरीब स्तर भला क्या होगा कि कॉमेडी दरबार विड निर्मल बाबा में बाबा पैसा न टिकने की शिकायत करने वाली महिला को जी भरकर पैसा खर्च करने की सलाह दें।पति के साथ तू-तू-मैं-मैं पर बाबा समोसे की चटनी का रंग पूछकर जो चटनी समोसे के साथ खाई गई उससें अलग रंग की चटनी इस्तेमाल में लाने का सुझाव दें।तमाम कोर्ट-कचहरी-वाद-विवाद के बाद बाबा फिर से टीवी पर दर्शकों के बीच खुदको स्थापित करने की फिराक़ में नज़र आ रहे हैं।ऐसे समय में आपको और 'गुत्थी' को आपसी विवादों को मीडिया की बजाय आपस में ही सुलझा कर निपटा लेना चाहिये।और पूरे दमख़म से कॉमेडी किंग निर्मल बाबा को मिलकर टक्कर देनी चाहिये।जय हो,बाबा तीसरी आँख से भस्म मत कर देना।आपकी जय हो। (स्रोत- एफबी)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar