Media Khabar

Advertisement

Advertisement

निशांत चतुर्वेदी के साथ न्यूज़ एक्सप्रेस पर आपका फैसला

व्यूअर का फैसला - आपका फैसला : न्यूज़ एक्सप्रेस पर बुधवार 21 अगस्त से एक नया शो शुरू हो रहा है. शो का नाम है - आपका फैसला. शो को न्यूज़ एक्सप्रेस के चैनल हेड और मशहूर एंकर निशांत चतुर्वेदी होस्ट करेंगे. हालाँकि इसे पूरी तरह से नया शो कहना ठीक नहीं होगा. कह सकते हैं कि शो नए अंदाज़ में रीलॉन्च हो रहा...

M
Media Khabar
August 19, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

व्यूअर का फैसला - आपका फैसला : न्यूज़ एक्सप्रेस पर बुधवार 21 अगस्त से एक नया शो शुरू हो रहा है. शो का नाम है - आपका फैसला. शो को न्यूज़ एक्सप्रेस के चैनल हेड और मशहूर एंकर निशांत चतुर्वेदी होस्ट करेंगे. हालाँकि इसे पूरी तरह से नया शो कहना ठीक नहीं होगा. कह सकते हैं कि शो नए अंदाज़ में रीलॉन्च हो रहा है. इसके पहले निशांत चैनल पर 'फैसला' नाम से एक शो को होस्ट कर रहे थे. [caption id="attachment_9263" align="aligncenter" width="639"]nishant chaturvedi news anchor निशांत चतुर्वेदी, चैनल हेड, न्यूज़ एक्सप्रेस[/caption] लेकिन अब नया शो 'आपका फैसला' के नाम से प्रसारित होगा. शो का अंदाज़ भी पहले की तुलना में अलग होगा. साथ ही दर्शकों का खास ध्यान रखते हुए, इसे ज्यादा से ज्यादा इंटरएक्टिव बनाने की कोशिश होगी. [caption id="attachment_9261" align="aligncenter" width="636"]nishant chaturvedi news anchor निशांत चतुर्वेदी, चैनल हेड, न्यूज़ एक्सप्रेस - आपका फैसला[/caption] मीडिया खबर डॉट कॉम के साथ बातचीत में चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी ने बताया कि, आपका फैसला को ज्यादा - से - ज्यादा इंटरएक्टिव बनाने की कोशिश होगी. व्यूअर की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी. यानी दर्शकों का फैसला - 'आपका फैसला.' उम्मीद करते हैं न्यूज़ एक्सप्रेस पर प्रसारित होने वाला ये कार्यक्रम दर्शकों को भी रास आएगा और उनसे जुडे मुद्दे को भी उठाएगा. सोमवार से शुक्रवार के बीच रात आठ बजे इसका प्रसारण होगा. nishant chaturvedi news anchor
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar