रिपब्लिक टीवी के सीईओ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी गिरफ्तार

republic tv ceo arrest

रिपब्लिक टीवी और मुंबई पुलिस का टशन अब भी जारी है. इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने नयी कार्रवाई करते हुए चैनल के सीईओ को हिरासत में ले लिया है.

रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को टीआरपी घोटाले की जांच के सिलसिले में रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया और 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिमांड आदेश जारी किया, जिसके तुरंत बाद, रिपब्लिक टीवी ने जोर देकर कहा कि कंपनी इस फैसले को बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती देगी। रिपब्लिक टीवी ने सुबह आरोप लगाया था कि यह गिरफ्तारी अवैध है।

खानचंदानी को रविवार तड़के मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था।

अदालत की सुनवाई के दौरान, पुलिस ने 14 दिनों की हिरासत मांगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को अपराध के बारे में और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में पता था।

हालांकि, खानचंदानी के वकीलों ने अपने पक्ष में तर्क दिया कि पुलिस पालघर लिंचिंग मामले (अप्रैल 2020) के कवरेज के बाद टीवी चैनल के पीछे पड़ी है। बावजूद इसके कोर्ट ने खानचंदानी को दो दिन की हिरासत में भेज दिया।

खानचंदानी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, रिपब्लिक टीवी ने एक कैंपेन शुरू किया जिसमें उनकी रिहाई की मांग की गई।

चैनल ने कहा, “रिपब्लिक टीवी एक स्वतंत्र समाचार संगठन पर हमलों को रोकने के लिए अदालतों को हस्तक्षेप करने के लिए राष्ट्रीय अपील जारी करता है।”

पिछले महीने, एसटीआई ने रिपब्लिक टीवी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों सहित गिरफ्तार 12 अभियुक्तों के खिलाफ 1,400 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.