Media Khabar

Advertisement

Advertisement

राणाजी माफ करियो,बाजा बजाकर राजा बन गए

मीडिया की दुनिया तेजी से बदल रही है. नैतिकता तो दूर, बात की भी कोई वैल्यू नहीं रही. अब देखिए कैसे महुआ ग्रुप के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत इंडिया न्यूज़ के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर बन गए. कुछ महीनों पहले ही जब महुआ न्यूज़ के पत्रकार आंदोलनरत थे तब बड़ी – बड़ी बातें की थी. पत्रकारों के हितचिन्तक बने फिर रहे थे...

M
Media Khabar
January 16, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

rana yasvanat

मीडिया की दुनिया तेजी से बदल रही है. नैतिकता तो दूर, बात की भी कोई वैल्यू नहीं रही. अब देखिए कैसे महुआ ग्रुप के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत इंडिया न्यूज़ के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर बन गए.

कुछ महीनों पहले ही जब महुआ न्यूज़ के पत्रकार आंदोलनरत थे तब बड़ी – बड़ी बातें की थी. पत्रकारों के हितचिन्तक बने फिर रहे थे और सरोकारी होने का दावा करते हुए पत्रकारों का साथ न छोड़ने के लिए कृतसंकल्प नज़र आये.

लेकिन मौका मिलते ही एक ऐसी जगह रफ्फूचक्कर हुए, जिसका कभी बाजा बजाया था और अब वहीं के राजा बन बैठे.

 

लेकिन ये कोई बतकहीं नहीं है. सच है. जेसिका लाल मर्डर केस में उतार – चढाव के दौर में जब पूरी मीडिया ने एक होकर मनु शर्मा एंड फैमिली का बैंड बजाया तब आजतक ने भी जबरदस्त आक्रामकता दिखाई थी और हत्यारे मनु शर्मा की मिट्टी पलीद कर दी थी.

उन दिनों राणा यशवंत आजतक में हुआ करते थे और इससे संबंधित बहुत सारी स्क्रिप्ट खुद उन्होंने अपने हाथ से लिखी थी.

राणा यशवंत कलम के धनी तो हैं ही, सो मनु शर्मा एंड फैमिली को खूब लपेटा. लेकिन मीडिया, कॉरपोरेट और समय का फेर देखिए, जिसका बाजा बजाया, अब उसी के चैनल इंडिया न्यूज़ के राजा बन गए.

तभी तो हम कहते हैं कि राणा जी माफ करियो, बाजा बजाकर राजा बन गए !

(एक दर्शक की नज़र से)


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar