Media Khabar

Advertisement

Advertisement

चला दो एक और टिकर, अरे रेप है रेप ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ ,ब्रेकिंग न्यूज़ चला दो एक और टिकर अरे रेप हुआ है,रेप खेल लो आधे घंटे मेरी अस्मत का खेल मेरे नोचे जाने का विजुअल भी है 'बाईट' भी है ले लो 'फोनो 'कानून 'के दलालों से लगा दो मुझपर बदचलनी का आरोप की बहुत छोटे थे मेरे कपड़े मत बताना किसी से की मुझे चीरने वाले की नजर थी कितनी संकुचित देखा...

M
Media Khabar
December 22, 2012 1 views

Advertisement

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ ,ब्रेकिंग न्यूज़

चला दो एक और टिकर

अरे रेप हुआ है,रेप

खेल लो आधे घंटे मेरी अस्मत का खेल

मेरे नोचे जाने का विजुअल भी है

'बाईट' भी है

ले लो 'फोनो 'कानून 'के दलालों से

लगा दो मुझपर बदचलनी का आरोप

की बहुत छोटे थे मेरे कपड़े
मत बताना किसी से की मुझे चीरने वाले की नजर थी कितनी संकुचित

देखा उसने भी था मेरी छाती को

दिखाया तुमने भी मेरी छाती को

नोचा था मेरे चमड़े को जिस जगह से उसने

शाँट ओके हुआ है ,खबर है वही

मेरी चीखो से बढता है मीटर तुम्हारा टी आर पी का

बस भी करो अब ... नफरत है मुझे ऐसी खबरों से

( मोहित कुमार के फेसबुक वॉल से )

Choudhary Neeraj : नेहा स्वाहा, स्नेहा स्वाहा, टाइट पेन्ट वाली....., हम किसी ब्रांड की बनियान पहिनते हैं तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी ब्रांड की चड्डी पहिनते हैं तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी ब्रांड के जूते पहिने तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी ब्रांड का जेल बालों में लगायें तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी ब्रांड का सूट पहिने तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी ब्रांड की ब्लेड से शेव बनायें तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी ब्रांड की कार चलायें तो लडक़ी सेट होती है !हम किसी ब्रांड का चश्मा पहिने तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी ब्रांड की काफी पियें तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी खास ब्रांड का मोबाइल रखें तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी खास ब्रांड का परफयूम/ डिओडोरेंट लगायें तो लडक़ी सेट होती है ! हम किसी खास ब्रांड की सिगरेट पिये तो भी वही बात लडक़ी सेट होती है! हम किसी खास ब्रांड की शराब पियें तो वही बात लडक़ी सेट होती है! हम किसी खास ब्राडं टूथपेस्ट से ब्रश करते हैं तो भी लडक़ी सेट होती है !.............नारी को बना दिया है -भोग की वस्तु....अब तो इंतहा हो गई.....पर सरकार के कान पर जँू तक नहीं रेंगती.......जहां देखो उस चौराहे पर विज्ञापनों मे नंगापन.....अगर कोई कहता है कि ये सब भारतीय संस्कारों को नष्ट करने का प्रयास है तो उसे आरएसएस या हिन्दूवादी संगठनों का या संकीर्ण विचारधारा (नैरो माइंडेड) कहकर दुत्कार दिया जाता है.......और न ही सरकार द्वारा इस नंगेपन को दूर करने का प्रयास नहीं किया जाता....क्या है इसका उपाय...?


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar