इंडिया न्यूज़ से जुड़ी एंकर चित्रा त्रिपाठी

chitra tripathi, news anchor

एंकर चित्रा त्रिपाठी ने इंडिया न्यूज ज्वाइन कर लिया है। यहां पर उन्हे एंकर और सीनियर प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले वो सहारा समय नेशनल में प्राइम टाइम न्यूज़ एंकर के तौर पर कार्यरत थीं और रात्रि 9 बजे का प्राइम नाइन पैनल डिस्कशन शो एंकर करती थीं।

chita-tripathiसहारा के पहले वो न्यूज24 और ईटीवी में भी सफलतापूर्वक काम कर चुकी हैं। उन्हे मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बेस्ट न्यूज कास्टर का पुरस्कार भी दिया था।

चित्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडीज में गोल्ड-मेडलिस्ट हैं और उनका पिछले साढ़े 8 वर्षों का टीवी एंकरिग तथा रिपोर्टिंग का करियर है।

चित्रा की संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए उन्हे सहारा इंडिया परिवार के चेअरमैन सुब्रत राय सहारा के मुंबई स्थित दफ्तर में ट्रांसफर कर दिया गया था। जहां उन्हे सुब्रत राय सहारा की कोर कैबिनेट में शामिल किया गया था। वो सहारा श्री के साथ कई खास प्रोजेक्टस के सिलसिले में विदेश-यात्राओं पर भी गई थीं और 2012 लंदन ओलंपिक को भी लंदन जाकर कवर किया था।

कॉरपोरेट जगत में शिफ्ट होने की वजह से चित्रा मीडिया से दूर हो गई थीं, जबकि वो टीवी पत्रकारिता से जुड़ी रहना चाहती थीं। इसके अलावा उनका तीन वर्ष का बेटा भी नोएडा में ही रहता है, जिसको उनकी जरूरत थी। इसीलिए उनको सहारा से इस्तीफा देना पड़ा था।

हालांकि पहले चर्चाएं थीं कि चित्रा फिर से सहारा नेशनल की स्क्रीन पर नजर आ सकती हैं मगर उन्होने इंडिया न्यूज पर दिखने का फैसला किया। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की मतगणना के दिन चित्रा और राशिद हाशमी ने ही मोर्चा संभाले रखा था।

वैसे ये अटकलें जोरों पर हैं कि इंडिया न्यूज से जाने-माने टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया और पुण्य प्रसून बाजपेई भी जल्द ही जुड़ने वाले हैं। हालांकि ये दोनों कब इंडिया न्यूज पर नजर आएंगे ये तो बड़ा सवाल बना हुआ है मगर इन दोनों से इंडिया न्यूज की तस्वीर और तकदीर जरूर बदल जाएगी। आए दिन बंद होते जा रहे छोटे-मोटे चैनलों की खबरों के बीच ये खबर मीडिया जगत के लिए राहत लेकर आएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.