Media Khabar

Advertisement

Advertisement

ज़ी न्यूज़ की ‘स्पेशल 26’ !

लीजिए ज़ी न्यूज़ की स्पेशल 26 पूरी हो गयी. अरे नहीं – नहीं. अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 से इसका कोई लेना – देना नहीं है. अब भी नहीं समझे. कोई बात नहीं, हम आपको समझाते हैं. मीडिया खबर की वो लिस्ट आपको याद होगी जिसमें हमने ऐसे 20 लोगों की सूची जारी की थी जो ज़ी – जिंदल ब्लैकमेलिंग प्रकरण के बाद ज़ी न्...

M
Media Khabar
February 21, 2013 2 views

Advertisement

Advertisement

zee news special 26 लीजिए ज़ी न्यूज़ की स्पेशल 26 पूरी हो गयी. अरे नहीं – नहीं. अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 से इसका कोई लेना – देना नहीं है. अब भी नहीं समझे. कोई बात नहीं, हम आपको समझाते हैं.

मीडिया खबर की वो लिस्ट आपको याद होगी जिसमें हमने ऐसे 20 लोगों की सूची जारी की थी जो ज़ी – जिंदल ब्लैकमेलिंग प्रकरण के बाद ज़ी न्यूज़ छोड़कर चले गए थे.

लेकिन अब इस लिस्ट में और इजाफा हुआ है और ज़ी न्यूज़ को छोड़कर जाने वालों की संख्या 26 तक पहुँच गयी है. इसलिए हमने इसे ज़ी न्यूज़ की स्पेशल 26 का नाम दिया है और ज़ी न्यूज़ ‘स्पेशल 26’ को आज हम मीडिया खबर पर रिलीज कर रहे हैं. यानी जारी कर रहे हैं. इस सूची में 6 और लोगों के नाम जुड़ गए हैं.

खास बात है कि आउटपुट के बाद अब इनपुट में भी सेंध लग चुकी है और वहां से भी लोगों ने छोड़कर जाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में राजीव रंजन का नाम आया है.

 

राजीव लंबे समय से ज़ी न्यूज़ से जुड़े हुए थे और राजनीतिक रिपोर्टर के रूप में उनकी अपनी खास पहचान है. यह ज़ी न्यूज़ के लिए एक बड़ा झटका है और खासकर इनपुट के लिए. हाल के दिनों में जिन 6 लोगों ने इस्तीफा दिया है उनके नाम इस तरह से है.

वैसे नाम जानने के पहले ब्लैकमेलिंग के आरोपी संपादक सुधीर चौधरी की जयजयकार जरूर होनी. आखिर उनके नेतृत्व में ही तो ज़ी न्यूज़ इस मुकाम पर पहुंचा है. बधाई उगाही के आरोपी संपादक. आपने ज़ी न्यूज़ को आखिरकार लाइव इंडिया बना ही दिया.

6 लोग जिन्होंने हाल में इस्तीफा दिया :


1.संत प्रसाद राय
2.यश
3.नृपेन्द्र
4.राजीव रंजन
5.रवि पराशर
6.प्रियदर्शन


20 लोग जो पहले छोड़ गए (पुरानी सूची) :

1-वरुण दास(सीईओ,ज़ी न्यूज़)

2-वाई पी सिंह (टेक्नीकिल हेड,ज़ी न्यूज़)
3-संजय पांडे (बिज़नेस डेवलेपमेंट हेड)
4-अतुल माथुर (आपरेशन्स हेड,ज़ी न्यूज़)
5-दीप उपाध्याय (आउटपुट एडीटर,ज़ी न्यूज़)
6-अश्वनी कुमार (इंटरटेन्मेंट हेड,ज़ी न्यूज़)
7-इंद्रजीत राय (असिस्टेंट एडीटर,ज़ी न्यूज़)
8-पुण्य प्रसून वाजपेई (कन्सल्टिंग एडीटर,ज़ी न्यूज़)
9-अमित त्रिपाठी (मार्केटिंग हेड,ज़ी न्यूज़)
10-वासिंद्र मिश्रा (एडीटर,ज़ी न्यूज़,यूपी)
11-स्नेहा सिंह (एंकर,ज़ी न्यूज़)
12-आशीष मनचंदा (एसोसिएट एडीटर एसाइन्मेंट,ज़ी न्यूज़)
13-गोपाल शुक्ला (सीनियर प्रोड्यूसर,ज़ी न्यूज़)
14-कुलदीप सिंह (स्पेशल करेस्पांडेंट,ज़ी न्यूज़)
15- प्रदीप गुलाटी (एचआर हेड)
16-परिवेश वात्स्यायन (सीनियर करेस्पांडेंट,ज़ी न्यूज़)
17-संजय कुमार पांडे (प्रोडक्शन हेड)
18-अंगद (सीनियर,ग्राफिक्स डिज़ाईनर)
19-हर्ष वर्धन झा (डिप्टी एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर)
20-मोहित शंकर तिवारी(इन्पुट एडीटर)(एक महीने से छुट्टी पर)

(यदि त्रुटिवश किसी का नाम छप गया हो तो कृपया सूचित करें. फ़ौरन उनका नाम हटा लिया जाएगा. )


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar