Media Khabar

Advertisement

Advertisement

और टीवी को मिल गई हेडलाइन - मुलायम भी हुए नमो नमो

ओम थानवी टीवी वाले भी कमाल करते हैं। मुलायम से पूछा, मोदी विदेशी मेहमानों के साथ हिंदी बोलेंगे? मुलायम ने कहा बहुत अच्छा फैसला है, ख़ुशी की बात है। और टीवी को मिल गई हेडलाइन - मुलायम भी हुए नमो नमो। सोचता हूँ मोदी के हिंदी निर्णय वाला अपना सुबह का स्टेटस वापस ले लूँ। अपनी कोई हैसियत नहीं, पर दुश्मन...

M
Media Khabar
June 5, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

ओम थानवी
टीवी वाले भी कमाल करते हैं। मुलायम से पूछा, मोदी विदेशी मेहमानों के साथ हिंदी बोलेंगे? मुलायम ने कहा बहुत अच्छा फैसला है, ख़ुशी की बात है। और टीवी को मिल गई हेडलाइन - मुलायम भी हुए नमो नमो। सोचता हूँ मोदी के हिंदी निर्णय वाला अपना सुबह का स्टेटस वापस ले लूँ। अपनी कोई हैसियत नहीं, पर दुश्मन कहते फिरेंगे - ॐ थानवी भी हुआ नमो नमो!
विनीत कुमार
जो हिंदी मीडिया मोदी की हिंदी बोले जाने के फैसले पर थै-थै कर रहा है, वो आपसे कितना बड़ा सच छुपा रहा है,पाखंड रच रहा है,आपको अंदाज़ा नहीं है. नौकरी तो छोड़ दीजिये, इंटर्नशिप के लिये भी जाते हैं तो आपको रायटर,aptn की फीड पकड़ा देंगें और ये नहीं कहेंगें कि आप अनुवाद करें बल्कि ये कि पैकेज की शक्ल दें. आपलोगों में से कितने को हिंदी अखबार देकर टीवी के लिये पैकेज बनाने कहा गया है? सच बात तो ये है कि वो आपकी खबर लिखने की नही अंग्रेजी समझने की क्षमता पता करना चाहते हैं, बस थोडा घुमाकर..
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar