Media Khabar

Advertisement

Advertisement

लाइफ ओके पर पुलिस डायल 100

मीनाक्षी शर्मा [caption id="attachment_7781" align="alignright" width="843"] पुलिस डायल 100[/caption]यूं तो लगभग हर चैनल में क्राइम पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है लेकिन पिछले ही दिनों चैनल 'लाइफ ओ के' पर क्राइम पर आधारित कार्यक्रम शुरू हुआ है "पुलिस डायल १००". इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी वि...

M
Media Khabar
July 10, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

मीनाक्षी शर्मा [caption id="attachment_7781" align="alignright" width="843"]पुलिस डायल 100 पुलिस डायल 100[/caption]यूं तो लगभग हर चैनल में क्राइम पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है लेकिन पिछले ही दिनों चैनल 'लाइफ ओ के' पर क्राइम पर आधारित कार्यक्रम शुरू हुआ है "पुलिस डायल १००". इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जो भी पुलिस अधिकारी हैं वो सब सच में ही पुलिस वाले हैं यानि कि अभिनेताओं ने पुलिस की भूमिका नहीं की है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कार्यक्रम "पुलिस डायल १००" के बारे में कहा कि , “यह क्राइम पर आधारित पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसके एक भी एपिसोड की स्क्रिप्ट नही लिखी गयी है बल्कि जो कुछ सच में घटित हुआ वही सब दिखाया गया है. दर्शक पहली ही बार इस कार्यक्रम में बहुत कुछ ऐसा नया देखेगें जो कि उन्होंने कभी नही देख होगा." चैनल लाइफ ओ के में शनिवार और रविवार शाम ७ बजे प्रसारित होने वाले "पुलिस डायल १००" के बारे में निर्देशिका श्रुति अनिंदिता वर्मा से पूछने पर कि जबकि लगभग सभी चैनलों पर क्राइम शो का प्रसारण हो रहा है तो क्यों आपने इसी विषय पर कार्यक्रम बनाया ? उन्होंने बताया कि, "हाँ सभी चैनल क्राइम शो प्रसारित कर रहे हैं लेकिन मेरा शो इन सभी से अलग है क्योंकि यह भारत में अपनी तरह का पहला शो हैं जिसमें असली पुलिस ही परदे पर भी दिखाई दे रही है . विदेशों में तो इस तरह के शो बनते हैं लेकिन यहाँ पहली ही हमने ऐसा शो बनाया है. हम पुलिस वालों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर रियल लोकेशन पर शो को शूट कर रहे हैं सब कुछ रियल है जहाँ न कोई स्क्रिप्ट हैं और न ही कोई संवाद है न कोई अभिनेता - अभिनेत्री है. बहुत जोखिम का काम है क्योंकि सच भी दिखाना है और पुलिस के काम में हम किसी तरह की रूकावट न बने यह भी देखना है ." प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल के इस क्राइम की टी आर पी लगातार बढ़ रही है क्योंकि दर्शक हमेशा इसी तरह के कार्यक्रम देखना चाहते हैं .
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar