ऐप्स के बीच तुलना के लिए गूगल प्ले स्टोर पर नया फीचर
गूगल के प्ले स्टोर ऐप पर एक ऐसे नए फीचर पर काम किए जाने की बात कही जा रही है, जिससे यूजर्स एक जैसे ऐप्स के बीच तुलना कर पाएंगे और इस आधार पर उसे डाउनलोड करने का निर्णय ले पाएंगे। एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स को 'कम्पेयर ऐप्स' नामक एक नया सेक्शन दिखाई देने लगा है, जिसमें एक जैस...
