राज ठाकरे मीडिया को ठोकर पर रोकना चाहते हैं. उनके लिए वे महज कठपुतली है. यानी उनके बुलाये प्रेस कांफ्रेंस में आओ. भाषण सुनो और निकल जाओ. सवाल – जवाब की कोई गुंजाइश नहीं और यदि सवाल करो भी तो ऐसा कि जवाब देने में कोई तकलीफ न हो.
लेकिन यदि आपने काउंटर क्वेश्चन पूछ लिया तो मनसे के मुखिया राज ठाकरे भड़क जायेंगे.
आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब न्यूज़ नेशन के संवाददाता सुभाष शिर्के ने राज ठाकरे से सवाल किया तो सवाल का जवाब तो नहीं ही दिया.
साथ में धमकी भरे अंदाज़ में मुझसे बहस मत करो की चेतावनी भी दे डाली. न्यूज़ नेशन पर बाकायदा इस संबंध में खबर दिखाई गयी.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar