हिंदी की सारी वेबसाइटें कंदहार को कंधार क्यों लिख रही हैं ?

कंदहार या कंधार ? बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार नीरेंद्र नागर

Kandahar or kandhar
कंदहार या कंधार

हिंदी की सारी वेबसाइटें कंदहार को कंधार लिख रही हैं जबकि अंग्रेज़ी में इसकी स्पेलिंग है – Kandahar जो इसके नाम को बिल्कुल स्पष्ट कर देता है।

कंदहार को कंधार लिखने के पीछे दो कारण हो सकते हैं।
1. पत्रकार भाई d के बाद के a को मिस कर रहे हैं और dh को एकसाथ समझकर ध लिख रहे हैं।
2. कुछ लोगों की यह मान्यता है कि यह वही जगह है जो पहले गंधार या गांधार के नाम से जानी जाती थी। वैसे इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि कंदहार उसी इलाक़े में पड़ता है जिस इलाक़े में कभी गंधार या गांधार था। लेकिन अगर ऐसा है भी तो कंधार भी क्यों लिखें? गंधार या गांधार ही लिखो। मेरी समझ से नाम वही होना चाहिए या उसके बिल्कुल क़रीब होना चाहिए जो स्थानीय लोग बोलते हों।

अंग्रेज़ी को छोड़िए, फ़ारसी, पश्तो या दारी – किसी भी भाषा में कंधार नहीं बोला जाता। सबमें कंदहार है या क़ंदहार। लेकिन सोचने या पता लगाने की फ़ुरसत किसे है?

विकिपीडिया के इस पेज के अनुसार यह शहर सिकंदर ने बसाया था और इस्कंदर से कंदर होकर ही कंदहार बना है।

पेज का लिंक अगर और जानना या पुष्टि करना चाहते हों – https://en.wikipedia.org/wiki/Kandahar

(वरिष्ठ पत्रकार नीरेंद्र नागर के सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल से साभार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.