इंडिया टीवी से नाता तोड़कर न्यूज़ इंडिया पहुचीं एंकर अर्चना सिंह, एडिटर करंट अफेयर्स का जिम्मा संभाला

अर्चना सिंह ने न्यूज इंडिया चैनल में एडिटर करंट अफेयर्स की ज़िम्मेदारी संभाली है। अर्चना सिंह न्यूज़ इंडिया के प्राइम टाइम का अहम चेहरा होंगी। उनके साथ एक नए शो की प्लानिंग शुरू हो गई है

archana singh news anchor
Archana Singh, News Anchor

14 साल से इंडिया टीवी का चेहरा रहीं अर्चना सिंह अब हिंदी नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बन गई हैं। अर्चना सिंह ने न्यूज इंडिया चैनल में एडिटर करंट अफेयर्स की ज़िम्मेदारी संभाली है। अर्चना सिंह न्यूज़ इंडिया के प्राइम टाइम का अहम चेहरा होंगी। उनके साथ एक नए शो की प्लानिंग शुरू हो गई है और उसका खाका तैयार हो रहा है। अर्चना सिंह खुद न्यूज़ इंडिया की टीम के साथ इस नए कंसेप्ट पर दिन-रात काम कर रही हैं।

आपको बता दें न्यूज़ इंडिया का लोगो नवरात्र के पहले दिन एडिटर इन चीफ़ सरफ़राज़ सैफ़ी ने लॉन्च किया जिसकी तारीफ़ हर तरफ हो रही है, ड्राई रन में धार दिख रही है। न्यूज़ इंडिया चैनल की लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है, ड्राय रन शुरू हो चुका है। अर्चना सिंह ने बताया कि जल्द ही न्यूज इंडिया चैनल खबरों के नए तेवर के साथ लोगों के बीच होगा।

अर्चना सिंह इससे पहले तकरीबन 14 साल तक इंडिया टीवी का प्रमुख चेहरा रहीं। बतौर एंकर और रिपोर्टर अर्चना सिंह ने इंडिया टीवी के साथ कई बड़े शो किये। अपनी इस लंबी पारी में उन्होंने इंडिया टीवी में तमाम अहम जिम्मेदारियां भी संभाली। अर्चना सिंह ने बताया कि न्यूज़ इंडिया उनके लिए नई चुनौती है और वो इसे इंज्वॉय कर रही हैं। एक नए चैनल की नई और युवा टीम के साथ वो दिन रात मेहनत कर रही हैं, कुछ नया करना उन्हें भी रोमांचक लग रहा है।

टीवी स्क्रीन पर आज के चीखने चिल्लाने वाले दौर में अर्चना सिंह तीखे सवाल सहजता से पूछे जाने के लिए जानी जाती हैं। आपने स्टूडियो से लेकर फील्ड तक बेबाकी से काम किया है। चाहे सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे रहे हों या राजनीतिक खबरें, अर्चना सिंह ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंच कर रिपोर्ट करने की पक्षधर रही हैं।

आप ने कई लोकसभा और विधानसभा चुनाव कवर किये। हाल मे बंगाल चुनाव के दौरान उनके काम को बहुत पसंद किया गया। अर्चना ने “बंगाल डायरी” के जरिये सिलीगुड़ी से कलकत्ता तक के चुनावी रंग लोगों तक पहुंचाये। अर्चना सिंह ने कश्मीर की रिपोर्टिंग जितनी बेबाकी से की, वो कम ही लोगों के बूते की बात है। अर्चना ने 26/11 मुंबई हमलों के समय मे 15- 15 घंटे एंकरिंग की। गुडग़ांव के प्रद्युम्न मर्डर केस मे संवेदनशील रिपोर्टिंग ने मीडिया के लिए नया मापदंड तैयार किया।

कानपुर की रहने वाली अर्चना को टीवी न्यूज मीडिया में एंकरिंग का बीस साल का अनुभव है। साइंस ग्रेजुएट अर्चना ने पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इन दिनों वो वक्त निकाल कर पीएचडी की पढ़ाई भी कर रही हैं। अर्चना ने एंकरिंग करियर का आगाज लखनऊ दूरदर्शन से किया। इसके बाद ईटीवी और जनमत चैनल की शुरुआती सालों को छोड़ दें तो इंडिया टीवी ही आपकी पहचान का हिस्सा बन गया। ज़िंदगी की सबसे लंबी पारी के बाद अर्चना ने सबसे बड़ी चुनौती कबूल की है। चैनल के मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा है और एडोटोरियल डायरेक्टर मनीष अवस्थी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.