Media Khabar

Advertisement

Advertisement

सूर्योदय से पहले ही अस्त हो गया भास्कर न्यूज

P7 न्यूज और जिया न्यूज के बाद अब भास्कर न्यूज पर भी ताला लग गया है और सैंकड़ों पत्रकार बेरोजगार हो गए हैं. गौरतलब है कि कोई साल भर पहले हेमलता अग्रवाल की अगुवाई में भास्कर न्यूज़ की शुरुआत हुई और चैनल का सॉफ्ट लॉन्च भी हुआ. लेकिन वित्तीय कारणों से चैनल आखिरकार बैठ गया. पिछले कई महीनों से पत्रकारों को...

M
Media Khabar
December 3, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

P7 न्यूज और जिया न्यूज के बाद अब भास्कर न्यूज पर भी ताला लग गया है और सैंकड़ों पत्रकार बेरोजगार हो गए हैं. गौरतलब है कि कोई साल भर पहले हेमलता अग्रवाल की अगुवाई में भास्कर न्यूज़ की शुरुआत हुई और चैनल का सॉफ्ट लॉन्च भी हुआ. लेकिन वित्तीय कारणों से चैनल आखिरकार बैठ गया. पिछले कई महीनों से पत्रकारों को सैलरी नहीं मिल रही थी और इसी वजह से पत्रकारों और मैनेजमेंट के बीच रस्साकशी चल रही थी और आखिरकार चैनल बंद करने का एलान कर ही दिया गया. चैनल बंद करने की सूचना के साथ पत्रकारों को ताकीद की गयी है कि वे चैनल दफ्तर न आए. इसे लेकर पत्रकारों में काफी रोष है और वे इसका विरोध कर रहे हैं. लेबर कोर्ट में शिकायत भी की गयी है और लेबर कोर्ट की तरफ से भी पूछताछ भी हो चुकी है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar