Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मोदी जी सच टीवी पर लाइव देख कर मजा आ गया

संजय शर्मा,पत्रकार मोदी जी मजा आ गया ..आपने अंबानी जी के इतने बड़े , इतने सुन्दर अस्पताल का कितने बढ़िया तरीके से उद्घाटन किया सच टीवी पर लाइव देख कर मजा आ गया . आप जब इतने सुन्दर सुन्दर आमिर खान , अमिताभ बच्चन , ऐश्वर्या राय, किरण राव जैसी मासूम सी फ़िल्मी हस्तियों को गरीब के इलाज की बात बता रहे थे...

M
Media Khabar
October 27, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

संजय शर्मा,पत्रकार
मोदी जी मजा आ गया ..आपने अंबानी जी के इतने बड़े , इतने सुन्दर अस्पताल का कितने बढ़िया तरीके से उद्घाटन किया सच टीवी पर लाइव देख कर मजा आ गया . आप जब इतने सुन्दर सुन्दर आमिर खान , अमिताभ बच्चन , ऐश्वर्या राय, किरण राव जैसी मासूम सी फ़िल्मी हस्तियों को गरीब के इलाज की बात बता रहे थे तो सच में विष्णु जी का अवतार लग रहे थे ..इतने बड़े बड़े फ़िल्मी एक्टर , सचिन और धोनी जैसे खिलाडियों को यू ही कोई अपनी बात थोड़ी ही बता पता है . अंबानी जी ने भी मुंबई में अस्पताल खोल कर कितना महान काम किया . अब अगर अपने अमिताभ जी बीमार होगे तो एक अस्पताल तो मौजूद है उनके इलाज को ..अब अगर अंबानी जी ने आपकी पीठ थपथपा भी दी तो क्या बुरा मानना ..आपके चुनाव में कितना रुपया खर्च किये वो तो इतना तो अधिकार बनता ही है .. अब उन लोगो की बातों पर बिलकुल मत जाइयेगा जो आपको इस बात के लिए धिक्कार रहे है कि आपके प्रधानमंत्री बनने के बाद आपके संसदीय सीट बनारस से लेकर गोरखपुर तक पिछले चार महीनो में 500 से ज्यादा बच्चे दिमागी बुखार से मर गए . 1000 से ज्यादा बच्चे अभी भी अस्पताल में तड़प रहे है . यह लोग कह रहे है मदद की बात छोड़िये आप झाँकने तक नहीं आये . एक एम्स खोलने की बात कही पता नहीं कब खुलेगा और तब तक कितने हजार बच्चे और मर चुके होगे .आप ध्यान मत देना ऐसे बातों पर ..हमारे लिए जापान , चीन , भूटान और अमेरिका जाकर बात करना ज्यादा जरुरी है या इन भूखे , नंगे बच्चो की इलाज का सोचना . और देखो कैसे आप पर आरोप लगा रहे है यह नालायक ..अरे कभी किसी कांग्रेसी ने इन बच्चो की सोची जो आप सोचेगे .. यह गरीब बच्चे तो नाली के कीड़े की तरह है . मर रहे है तो मरने दीजिए इतने गरीब घरो के है कि वोट बैंक भी नहीं है . यह विरोधी लोग कह रहे है अंबानी से कह कर इस इलाके में अस्पताल खुलवाना चाहिए . कैसे नासपीटे है यहाँ अस्पताल में यही गरीब जायेगे वहां पर ऐश्वर्या राय और विपाशा बसु. देश के लिए ज्यादा जरुरी कौन है ऐश्वर्या ना ..मौज कीजिए मोदी जी इन चिकने चिकने चेहरों के बीच . हिन्दुस्तान के लोग तो बहुत मूर्ख है कुछ याद नहीं रखते ..बस अपनी लच्छेदार बाते कीजिए और नीता अंबानी का हाथ यूँ ही थामे रखिये भले ही मुकेश अंबानी कितनी जोर से पीठ पर हाथ मारे ..अभी एक घंटे पहले गोरखपुर से सूचना आई कि दीपावली की रात 12 बच्चों ने और कल 14 बच्चों ने दम तोड़ दिया ..भाड़ में जाये यह लोग आपने तो कहा नहीं था कि इतने गरीब हो फिर भी बच्चे पैदा करो ..अब मरना है तो मरे आपके पास कोई यह ही काम थोड़े ही है कि इन मरने बाले बच्चो का ध्यान रखे ..हाँ आप अडानी जी को भी कुछ अच्छा खुलवा दीजिए ना ..उन्होंने भी अंबानी से काम मेहनत थोड़े ही की है . (स्रोत-एफबी)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar