मामला भारत - पाकिस्तान का हो तो देश के नंबर एक चैनल का दंभ भरने वाले चैनल आजतक कुछ ज्यादा ही आक्रामक मुद्रा में आ जाता है और अपने एंकरों की पूरी टोली को पाकिस्तान को ऑनस्क्रीन ही निपटाने में लगा देता है.
ताजा मामले में भी एक बार फिर ऐसा ही हुआ. भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए भारतीय जवानों के परिजन शोक में डूब गए हैं और साथ ही इस घटना से देश में भी पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर है.
चैनल इसी गुस्से को और हवा देने के उद्देश्य से लगातार ऐसी ख़बरें दनादन कर रहा है जिससे गुस्सा और बढे. पोल और जनमत के नतीजे टीवी स्क्रीन पर चलाये जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि युद्ध का बिगुल आजतक पर फूंक ही दिया गया है और आजतक के एंकर श्वेता सिंह और पुण्य प्रसून पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करके ही मानेगे. वैसे दूसरे चैनल भी इसमें पीछे नहीं है. देखिए कुछ तस्वीरें :
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar