वेद उनियालरीता बहुगुणा, राशिद अल्वी आज टीवी पर आप जनता को गुमराह कर रहे थे। हकीकत ये हैं। 1- किसान आत्महत्या करते रहे। आप तक यह खबर नहीं पहुंची। पानी के लिए तड़पता रहा महाराष्ट्र। 2- जिन यशवंत राव चव्हाण ने महाराष्ट्र को चमकाया था, वहां पिछले डेढ़ दशक से सब ठप्प हो गया था। 3- जो भी मुख्यमंत्री बना उसके खिलाफ कांग्रेसी ही सबसे ज्यादा लड़े। 4- कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती, राज्य में राकांपा को मिटाना, राकांपा के लिए जरूरी हो गया कि कांग्रेस बेबस दिखे। 5- आदर्श घोटाला , कुछ नहीं कह पाई कांग्रेस । 6 - राकांपा और कांगेसियों के कैसे कैसे बयान। लगा जैसे महाराष्ट्र इनकी जागीर हो। हाइकमान हमेशा प्रसन्न मुद्रा में। युनराज के लिए हेदराबाद बिरयानी और मुंबई पावभाजी तक सीमित। 7 - कोई नया कदम नहीं उठा राज्य में। जिससे लगे कि कोई हमारा नेता भी है। 8 - लोग बेवस थे। हकीकत ये थी कि कांग्रेस राकापा को पिछला चुनाव ही हारना चाहिए था। पर शिवसेना भाजपा की अधूरी रणनीति, और मनसे की दखल ने खेल बिगाड़ा। राकांपा कांग्रेस को गुमान हो गया कि हमें रोकने वाला कोई नहीं। 9- कलावती अकेली नहीं थीं, कई कलावतियां थी महाराष्ट्र में। 10 - कितना जानते हैं राहुल गांधी महाराष्ट्र को। हाइकमान की वास्तविकता को जनता ने महसूस किया। उसे एकदम नकार दिया। यह जानकर कि ये हमारे लिए नहीं। हमारे जरिए अपनी राजनीति चमकाने और सत्ता का सुख लेने के लिए हैं। (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar