Media Khabar

Advertisement

Advertisement

प्रभात खबर ने हत्या के अरोपी संवाददाता से पल्ला झाड़ा

प्रभात खबर का मुजफ्फरपुर यूनीट अपने बदनाम और नक्कारा रिपोर्टेरों से एक-एक कर छुटकारा पाने की मुहिम चला रहा है। सूत्रों पर विश्वास करे तो प्रबन्धन बहुत जल्द कई मोडेम सेन्टर मे बड़े पैमाने पर फेर-बदल की तैयारी मे जुटा है। हाल ही मे सर्वाधिक विवादित और बदनामी झेल रहे मोडेम सेन्टर मोतिहारी के अरेराज रिप...

M
Media Khabar
November 10, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

प्रभात खबर का मुजफ्फरपुर यूनीट अपने बदनाम और नक्कारा रिपोर्टेरों से एक-एक कर छुटकारा पाने की मुहिम चला रहा है। सूत्रों पर विश्वास करे तो प्रबन्धन बहुत जल्द कई मोडेम सेन्टर मे बड़े पैमाने पर फेर-बदल की तैयारी मे जुटा है। हाल ही मे सर्वाधिक विवादित और बदनामी झेल रहे मोडेम सेन्टर मोतिहारी के अरेराज रिपोर्टर रामबालक ठाकुर को एक हत्या के मामले मे मुख्य आरोपी बनाये जाने के बाद अखबार ने उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उक्त रिपोर्टर जनवितरण दुकानदार भी है और पहले भी कई मामलो के अरोपी रहे है। पूर्व मे कई शिकायतों के मद्देनजर मुज़फ्फरपुर के तत्कालीन सम्पादक नरेन्द्र अनिकेत ने इनको चार साल पहले ही हटा दिया था। लेकिन उक्त सम्पादक के हटने के बाद पटना सम्पादक स्वयमप्रकाश और उक्त रिपोर्टर स्वजातिये प्रभारी के दबाव मे मजबूर आर.ई.शैलेन्द्र ने इनको दुबारा रख लिया।इसके बाद इनका मनोबल बढता गया। इनपर जनवितरण के मामले मे भी जनशिकायत प्रशासन को मिला,लेकिन पत्रकरिता के दम पर इसे दबाया गया।अब जब सर से पानी उपर बहने लगा है तो प्रभात खबर प्रबन्धन को होश आया है। (अज्ञात कुमार)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar