Media Khabar

Advertisement

Advertisement

इंडिया टीवी वाले रजत शर्मा ने राजदीप सरदेसाई को कैसे कह दिया - Shame on you!

इंडिया टीवी के चेयरमेन रजत शर्मा का एक ट्वीट आजकल सुर्ख़ियों में है. ट्वीट आजतक/हेडलाइंस टुडे के पत्रकार राजदीप सरदेसाई पर कल हुए हमले से संबंधित है. ट्वीट में राजदीप की भर्त्सना करते हुए कहते रजत शर्मा लिखते हैं (ट्वीट का स्क्रीन शॉट) - ट्वीट देखकर आप चौंक गए होंगे कि एक वरिष्ठ पत्रकार दूसरे वरिष्ठ...

M
Media Khabar
September 29, 2014 1 views

Advertisement

Advertisement

इंडिया टीवी के चेयरमेन रजत शर्मा का एक ट्वीट आजकल सुर्ख़ियों में है. ट्वीट आजतक/हेडलाइंस टुडे के पत्रकार राजदीप सरदेसाई पर कल हुए हमले से संबंधित है. ट्वीट में राजदीप की भर्त्सना करते हुए कहते रजत शर्मा लिखते हैं (ट्वीट का स्क्रीन शॉट) - RAJAT-SHAMRA-ON-RAAJDEEP ट्वीट देखकर आप चौंक गए होंगे कि एक वरिष्ठ पत्रकार दूसरे वरिष्ठ पत्रकार के बारे ऐसा कह सकता है जबकी टेलीविजन न्यूज़ इंडस्ट्री में मूक सहमति है कि कुछ भी हो जाए एक-दूसरे की निंदा नहीं करनी है और न चैनल पर उस खबर को प्रसारित करना है. ऐसे में रजत शर्मा का ये ट्वीट चौंकाने वाला था. लेकिन इस ट्वीट पर बखेड़ा शुरू होने के कुछ समय बाद ही रजत शर्मा ने ट्वीट करके सूचना दी है कि ये ट्वीट फर्जी है. वे लिखते हैं - मतलब साफ़ है रजत शर्मा के नाम का इस्तेमाल करके स्क्रीनशॉट और फोटोशोप की बदौलत यह ट्वीट तैयार किया गया और उसे सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाया गया. ताकि राजदीप का पक्ष कमजोर हो.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar