Media Khabar

Advertisement

Advertisement

हाशिम दवाखाना की पर्ची के बीच आशुतोष एंकर नहीं एप्लीकेंट ... !

[caption id="attachment_7855" align="alignright" width="650"] केश किंग के बीच बेख़ौफ़ - बेबाक आशुतोष [/caption]हिंदी समाचार चैनल IBN7 रीलॉन्च हुआ है. लुक, लोगो के साथ - साथ उसका पंचलाइन भी बदल गया है. अब खबर - हर कीमत की बजाए उसका पंचलाइन बेबाक - बेख़ौफ़ हो गया है. इसी नये लुक पर मीडिया विश्लेषक विनीत क...

M
Media Khabar
July 16, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_7855" align="alignright" width="650"]केश किंग के बीच बेख़ौफ़ - बेबाक आशुतोष केश किंग के बीच बेख़ौफ़ - बेबाक आशुतोष [/caption]हिंदी समाचार चैनल IBN7 रीलॉन्च हुआ है. लुक, लोगो के साथ - साथ उसका पंचलाइन भी बदल गया है. अब खबर - हर कीमत की बजाए उसका पंचलाइन बेबाक - बेख़ौफ़ हो गया है. इसी नये लुक पर मीडिया विश्लेषक विनीत कुमार की एक टिप्पणी : IBN7 मार दुदुंभी नगाड़े पीट-पीटकर हमें बता रहा है कि वो अब नए लुक में हमारे सामने हैं, पहले से कहीं ज्यादा धारदार और रंगरोगन के साथ. चैनल पर गया तो एकबारगी बैकड्रॉप यानि वॉल पहले के मुकाबले काफी अच्छा लगा और लगा कि किसी वर्ल्ड क्लास ग्राफिक्स डिजायनर ने इसे तैयार किया है. लेकिन बाकी स्लग,एस्टर्न और यहां तक कि फांट देखे तो 7 लिखने के तरीके को छोड़कर बाकी ऐसा लग रहा है जैसे किसी चैनल से नहीं शर्तिया इलाज हाशिम दवाखाना के पोस्टर से गुजर रहे हों. आलोचना के बीच ये सोच ही रहा था कि कहां और क्या बेहतर किया जा सकता है, एल शेप में तभी केशकिंग का विज्ञापन ऐसे चिपका आया कि अपने बेबाक जुबान,बेखौफ अंदाज वाले आशुतोष की मानो लंका लगाने के लिए आए हों. अब देखिए आप ही, ऐसा लग रहा है कि इस हाशिम दवाखाना की पर्ची के बीच आशुतोष एंकर नहीं,पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर अभ्यर्थी यानी एप्लीकेंट लग रहे हों.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar