Media Khabar

Advertisement

Advertisement

हाई-प्रोफाइल जे.पी. जोशी सेक्स सीडी के मामले में कटघरे में नेटवर्क 10 चैनल

उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून से प्रसारित होने वाला न्यूज चैनल नेटवर्क 10 शुरूआती दौर से ही मुसीबते झेल रहा है नेटवर्क 10 चैनल के मालिक राजीव गर्ग व आर एस पवार ने जहां इस चैनल को खोलकर डेढ़ साल में तीन अन्य अन्य लोगों को बेच कर जहां करोड़ों रूपये पैदा किए वही चैनल के पत्रकारो को अपना गुलाम समझकर दलाली...

M
Media Khabar
December 25, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

hindustan-network10उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून से प्रसारित होने वाला न्यूज चैनल नेटवर्क 10 शुरूआती  दौर से ही मुसीबते झेल रहा है नेटवर्क 10 चैनल के मालिक राजीव गर्ग व आर एस पवार ने जहां इस चैनल को खोलकर डेढ़ साल में  तीन अन्य अन्य लोगों  को बेच कर जहां करोड़ों  रूपये पैदा किए वही चैनल के पत्रकारो को अपना गुलाम समझकर दलाली का अडडा बनाने की पूरी कोशिश की । हाल ही जो मामला सामने आया उससे साफ जाहिर हो गया कि चैनल नेटवर्क 10 के मालिकों ने चैनल खोलकर ब्लैकमेलिंग का अडडा बना लिया है उत्तराखण्ड के हाई प्रोफाइल अपर सचिव जे.पी. जोशी सेक्स स्कैन्ड्ल मामले में जो तथ्य सामने आये वो संपूर्ण मीडिया जगत के लिए बदनुमा दाग साबित हो गया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि ब्लैकमेलिंग की सेक्स सीडी नेटवर्क 10 चैनल के दफ्तर के अन्दर ही बनी है। जे.पी. जोशी सेक्स स्कैडल मामले में जिस शख्स की गिरफ्तारी हुई है उसका नाम शाईनी मैक खान है । जो कि नेटवर्क 10 चैनल में टेक्नीकल की टीम मे नौकरी कर रहा था साथ ही वह पीडि़त महिला भी इस चैनल मे कार्य कर चुकी है इस हाई प्रोफाइल मामले में देहरादून में दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान जैसे बड़े अखबारों में साफ लिखा है कि पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शाईनी मैक खान ने अपने चैनल के दफ्तर में रात को इस वीडियो की सीडी बनाई गई। शाईनी के संग इसी चैनल की एक युवती भी थी वह उस पीडि़ता की सहेली बताई जा रही है। देहरादून के अखबारों में जो खबरें छपी है उसमें साफ लिखा है कि यह सेक्स सीडी एक निजी चैनल के कार्यालय में बनाई गई इस प्रकरण में पुलिस को जिन तीन लोगों की तलाश  है उनमें एक युवती भी शामिल है यह युवती जिस चैनल में नौकरी कर रही है उसी चैनल के शाईनी मैक खान यानि नेटवर्क 10 चैनल के इस कर्मचारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अखबारों में साफ लिखा है कि अन्य दो आरोपियों में एक चैनल हेड का नाम सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिसिया जांच में एक के बाद जो नाम सामने आ रहे है उससे साफ लगता है कि आने वाले दिनों में नेटवर्क 10 चैनल की मुश्किलें कम होने वाली नहीं है क्योंकि इसी नेटवर्क 10 चैनल के शाईनी मैक खान नाम के युवक केा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है यदि यह सीडी रात में चैनल में तैयार की गई है तो पुलिस को नेटवर्क 10 चैनल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करानी चाहिए । जिससे सारी सच्चाई सामने आ सकती है। जिसके बाद नेटवर्क 10 के मालिको राजीव गर्ग व आर0एस0 पवार की मुश्किलें और बढेगी। पहले तो नेटवर्क 10 चैनल के सहारे धोखाधड़ी करके करोड़ो कमाये फिर इस चैनल के माध्यम से सेक्स सीडी तैयार कर ब्लैकमेलिंग का धन्धा किया जा रहा है। आरोपी शाईनी मैक खान की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि इस ब्लैकमेलिंग सेक्स सीडी में  नेटवर्क 10 चैनल के प्रशासन  का हाथ है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar