कल सर्जिकल स्ट्राइक की खबर आने के बाद वामपंथ खेमे में ख़ामोशी छाई थी. लेकिन आज ये ख़ामोशी टूटती नज़र आयी जब तर्क के नए तीर-कमान के साथ वामपंथी विचारधारा के पत्रकार सोशल मीडिया पर एक के बाद एक प्रकट होने लगे. इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने आज फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा -
"पहली बार पहली बार" को फिर जुमला बनाकर उछालने वाले, सेना की शौर्यपूर्ण कार्रवाई के बीच राजनेताओं में शेर और देवताओं की प्रतिमाएँ खोजने-उकेरने वाले भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह को ज़रा ग़ौर से सुनें। उन्होंने कहा - "ईमानदारी से बताता हूँ कि इस तरह के ऑपरेशन हम नियंत्रण रेखा पर पहले भी कर चुके हैं; पार जा कर चुके हैं।"
तब इतना कूदना काहे का, जोशीलों?
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar