प्रियाभांशू रंजन
एक बार महात्मा गांधी से जब पूछा गया कि आप विश्व को क्या संदेश देना चाहते हैं, तो उनका कहना था, "मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।"
अब नीचे की तस्वीर पर गौर करिए कि कौन सा शख्स अपनी तुलना बापू से करने की कोशिश कर रहा है ।
ये वही अमित शाह हैं, जिन पर फर्जी मुठभेड के कई मामलों में हत्या का मुकदमा दर्ज है । एक लडकी की जासूसी कराने के आरोप लगते रहे हैं । एक समय सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गुजरात में दाखिल होने से मना कर दिया था । और ये बताने की तो जरूरत ही नहीं है कि यही भाई साहब आजकल अपनी बीजेपी के अध्यक्ष हैं !
अमित शाहफोटो देखकर लगा विरोधियों का फोटोशॉप मजाक होगा. फिर शाह साहेब का आफिसियल पेज चेक किया. मजाक नहीं है ये. शाह साहेब का आधिकारिक ऐलान है. गान्ही जी तो गये काम से... (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar