अमित शाह ने किया ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक का विमोचन

अमित शाह ने किया ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक का विमोचन
अमित शाह ने किया ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक का विमोचन

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान पर प्रकाशित ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक का विमोचन किया।

शुक्रवार को दक्षिण मुंबई स्थित गरवारे क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा के सह संगठन महामंत्री वी सतीश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी मंच पर उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विधायक लोढ़ा द्वारा प्रकाशित ‘लोकतंत्र का डांडी मार्च’ पुस्तक में भाजपा, संगठन एवं सदस्यता के बारे में अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के भाषण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.