वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए एक अहम् सवाल उठाया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर गाली-गलौज करने वालों को फ़ॉलो करते हैं? हालाँकि ये सवाल नया नहीं है. पहले भी कई वरिष्ठ पत्रकार सबूतों के साथ इस मसले पर पीएमओ और प्रधानमंत्री को टैग कर चुके हैं. लेकिन जवाब कभी नहीं आया.
दरअसल मामला गायक अभिजीत के ट्विटर एकाउंट के बंद करने से शुरू हुआ. इस खबर को विनोद कापड़ी ने शेयर किया तो कई लोग नाराज़ हो गए और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लग गए. इनमें से कई ऐसे हैं जिनके प्रोफाइल पर दावा किया गया है कि उन्हें प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फ़ॉलो करते हैं. इन्हीं के स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए विनोद कापड़ी लिखते हैं.
महान भारत देश के अब तक के महानतम प्रधानमंत्री Twitter पर ज्यादातर ऐसे लोगों को फ़ॉलो करते हैं , जिनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गाली देना आम बात है। आप भी देखिए।[gallery ids="30991,30992,30993,30994,30995,30996,30997"]
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
