Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज़ चैनलों पर बलात्कार की खबरें पहले कहाँ थी ?

समाचार चैनलों पर बलात्कार की खबरें लगातार चल रही है. अचानक से ऐसी खबरों की बाढ़ आ गयी है. पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात तक यानी देश के चप्पे – चप्पे से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के नए – नए मामले सामने आ रहे हैं. एनडीटीवी इंडिया ने देश में दुष्कर्म की तस्वीर दिखाई. कमाल खान ने अपनी रिपोर्ट में बताया...

M
Media Khabar
December 31, 2012 1 views

Advertisement

Advertisement

समाचार चैनलों पर बलात्कार की खबरें लगातार चल रही है. अचानक से ऐसी खबरों की बाढ़ आ गयी है. पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात तक यानी देश के चप्पे – चप्पे से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के नए – नए मामले सामने आ रहे हैं.

एनडीटीवी इंडिया ने देश में दुष्कर्म की तस्वीर दिखाई. कमाल खान ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूपी में अबतक चालीस नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी. गुजरात में बारह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म. उसने अस्पताल में आत्महत्या की कोशिश की और अब जिंदगी - मौत के बीच झूल रही है. पश्चिम बंगाल में 40 साल की महिला के साथ 8 लोगों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या करके तालाब में फेंक दिया. उसके पति को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया. एनडीटीवी इंडिया ही क्या बाकी के न्यूज़ चैनलों पर भी ये ख़बरें लगातार चल रही है. आईबीएन – 7 पर खबरें देखेंगे तो वहां भी आपको आधे घंटे में 20 मिनट की खबर दुष्कर्म से ही संबंधित मिलेगी. एबीपी न्यूज़ और आजतक पर भी कुछ – कुछ ऐसा खबरों का फ्लेवर मिलेगा. खबरों को देखते हुए ऐसा लगता है कि हम बलात्कारियों के देश में रह रहे हैं जहाँ हर पल किसी की अस्मत लुटी जा रही है. लेकिन अहम सवाल पैदा होता है कि ये ख़बरें पहले कहाँ थी और आचानक से कैसे आ गयी? ऐसा तो हो नहीं सकता कि अचानक से बलात्कार की ख़बरों में इजाफा हो गया हो? दिल्ली में हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले के बाद ही दुष्कर्म से संबंधित खबरों में इजाफा हुआ और कई घिनौने मामले सामने आये. इनमें से कुछ ख़बरें पुरानी है जो पहले सामने नहीं आये या आये तो चलताऊ ढंग से , जिसे किसी ने नोटिस ही नहीं किया. ऐसे में ये सवाल जायज है दुष्कर्म से संबंधित ये खबरें न्यूज़ चैनलों ने पहले क्यों नहीं दिखाई? वैसे उस अनामी लड़की की चिता की राख अभी ठंढी भी नहीं हुई थी कि कल न्यूज़ चैनलों पर क्रिकेट का जश्न शुरू हो गया था. आगे नया साल है ही. उसकी मौत के मातम और अपने उत्सव के बीच न्यूज़ चैनल एक दिन भी इंतजार कर सके. संवेदना शब्द ही बनकर रह गए? फिर ऐसा क्यों न लगे कि दुष्कर्म पर न्यूज़ चैनल घड़ियाली आंसू बहा रहा है.? इसके अलावा समाचार चैनलों की खबरों में दिल्ली का महत्व ज्यादा होता है और वहां हुआ दुष्कर्म सबसे बड़ा दुष्कर्म. यह दोहरा मापदंड क्यों? तभी पत्रकार आलोक पुंज सवालिया लहजे में कहते हैं कि क्यूँ ये खबर नहीं है मीडिया के लिए, एक और शर्मनाक वाकया जो बिहार के समस्तीपुर जिले का है. कल्याणपुर थाना के वासुदेवपुर गांव में इंटर की एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. ये खबर कल शाम की है पर किसी भी राष्ट्रीय चैनल ने इस खबर को अबतक उठाया नहीं है. शायद प्रोफाइल लो होगा या फिर बिहार के समस्तीपुर का मामला है जो जगह हाय प्रोफाइल नही हो राष्ट्रीय चैनल के लिए. खैर एक और मामला तो है जो बेहद शर्मनाक है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar