Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पत्रकार राजेन टोडरिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन

शोक समाचार : वरिष्ठ पत्रकार राजेन टोडरिया का आज निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई. वे महज 56 साल के थे. अपने पत्रकारीय जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला आदि कई संस्थानों के साथ काम किया. उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए पत्रकार सुनीता भास्कर अपने एफबी वॉल पर लिखती हैं : हमारी पीढ़...

M
Media Khabar
February 5, 2013 2 views

Advertisement

Advertisement

शोक समाचार : वरिष्ठ पत्रकार राजेन टोडरिया का आज निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई. वे महज 56 साल के थे. अपने पत्रकारीय जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला आदि कई संस्थानों के साथ काम किया. उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए पत्रकार सुनीता भास्कर अपने एफबी वॉल पर लिखती हैं :

हमारी पीढ़ी के पत्रकारीय गुरु राजेन टोडरिया का दिल का दौरा पढने से असमय निधन.. पैनी धार के पत्रकार,उत्तराखंड की पाक्षिक पत्रिका जनपक्ष आजकल को एक दौर में गढ़वाल में अमर उजाला से भी अधिक रीडरशिप तक पहुंचाने वाला यह योद्धा, उत्तराखंडी जन के हकों के लिए दहाड़ें मारकर लड़ने वाला यह स्तम्भ ...रसूल हमजातोव के दागिस्तान सा गर्वीला उत्तराखंड बनाने वाला यह शिल्पी..पहाड़ियों के डीएनए में संघर्ष की ज्वाला जगाने वाला यह असाधारण योद्धा आंदोलनरत छोड़ उत्तराखंड को चुपचाप चल लिया .....उत्तराखंड के पत्रकार, राजनीतिज्ञ सामाजिक लोग सकते में हैं आज,, सदमे मैं हैं.....उत्तराखंड आज खुद को अनाथ महसूस कर रहा.......


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar