Media Khabar

Advertisement

Advertisement

देवघर प्रभात खबर में पलायन का दौर जारी, पैरवी पुत्रों की पौ बारह

प्रभात खबर के देवघर संस्करण में इन दिनों भगदर सी स्थिति है. अभी तक पांच पत्रकारों ने यहाँ से इस्तीफा दे दिया है. ये सभी अपने क्षेत्र के मंझे हुए पत्रकार थे. यूं कह ले देवघर संस्करण की ये रीढ़ की हड्डी थे. देवघर संस्करण को बाय - बाय कहनेवालो में उप संपादक परासर प्रभात, वरुण राय और वरीय उप संपादक सुमन...

M
Media Khabar
January 16, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

प्रभात खबर के देवघर संस्करण में इन दिनों भगदर सी स्थिति है. अभी तक पांच पत्रकारों ने यहाँ से इस्तीफा दे दिया है. ये सभी अपने क्षेत्र के मंझे हुए पत्रकार थे. यूं कह ले देवघर संस्करण की ये रीढ़ की हड्डी थे.

देवघर संस्करण को बाय - बाय कहनेवालो में उप संपादक परासर प्रभात, वरुण राय और वरीय उप संपादक सुमन झा शामिल हैं. जबकि कुछ दिन पूर्व छोड़ जाने वालो में वरीय उप संपादक राकेश कुमार सिंह, संवाददाता राकेश पुरोहितवार शामिल है. इनमें से अधिकांश ने हिंदुस्तान अखबार का दामन थाम लिया है जबकि सुमन झा ने दैनिक जागरण मेरठ में अपनी नयी पारी की शुरुआत की है.

अखबार के देवघर संस्करण के भीतरखाने से जो जानकारी बाहर आ रही है. सूत्र बताते है कि यहाँ की कार्य प्रणाली समर्पित पत्रकारों के अनुकूल नहीं रह गयी है. यहाँ तक पता चल रहा है कि कई और बहुत जल्द ही देवघर संस्करण से अपना नाता तोड़ने की तैयारी में हैं.

दिलचस्प यह है कि अन्य प्रतिद्वंदी अखबार का प्रबंधन यहाँ के असंतुष्ट पत्रकारों से लगातार संपर्क बनाये हुए है. लेकिन प्रभात खबर का प्रबंधन इस ओर उदासीन रवैया अपनाये हुए है.

दरअसल पूरा विवाद उस वक्त से शुरू हुआ है जब रांची में बैठे बड़े लोगो ने अपने एक चहेते को दुमका से उठाकर उस पद पर बैठा दिया जो यहाँ पहले से कार्य कर रहे कई वरीयो को नागवार गुजरा.

दुमका से आये ये जनाब यहाँ पहले से काम कर रहे कई पत्रकारों के अधीनस्त कार्य कर चुके है. ऐसे में प्रबंधन के इस फैसले ने पहले से यहाँ की कार्यसंस्कृति से नाराज़ चल रहे पत्रकारों के लिए आग में घी का काम कर गया है.

बात यहीं खत्म नहीं होती है. सूत्र बताते है की देवघर संस्करण में जो मेहनती पत्रकार है उन्हें ही हमेशा कोल्हू के बैल की तरह खटाया जा रहा है...जबकि कुछ पत्रकारों को यूं ही चापलूसी करने भर से ही पूरा वेतन मिल जा रहा है. इतना ही नहीं यहाँ वेतन में भी असामनता है जो काम कर रहे है उन्हें अल्प वेतन और जो पैरवी पुत्र है उन्हें अनुभव और कार्य क्षमता से ज्यादा वेतन दिया जा रहा है.

यही वजह है कि यहाँ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने असंतोष और निकल भागने की होड़ के बीच शीर्ष प्रबंधन क्यों खामोश है ?


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar