Media Khabar

Advertisement

Advertisement

26/11 की छठवीं बरसी, कसाब को फांसी लेकिन हाफिज का क्या ?

26/11 देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले की आज छठवीं बरसी है। शहीद जवान और मुंबई के जज्बे को सलाम। जिन बेगुनाह लोगो ने अपनी जान गवाई उन्हें भी शत-शत नमन। 26/11 मुंबई हमले का ज़िंदा पकड़ा गया केवल एकमात्र आतंकी अजमल कसाब ने एटीएस, मुंबई पुलिस के सामने कबूलनामा दिया था। कबूलनामे में कहा था हमले का मास्टर मा...

M
Media Khabar
November 26, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

26/11 देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले की आज छठवीं बरसी है। शहीद जवान और मुंबई के जज्बे को सलाम। जिन बेगुनाह लोगो ने अपनी जान गवाई उन्हें भी शत-शत नमन। 26/11 मुंबई हमले का ज़िंदा पकड़ा गया केवल एकमात्र आतंकी अजमल कसाब ने एटीएस, मुंबई पुलिस के सामने कबूलनामा दिया था। कबूलनामे में कहा था हमले का मास्टर माइंड दाढ़ीवाला चाचा है। जी हां … दाढ़ीवाला चाचा। यानी खेल का मास्टर माइंड खूंखार आतंकी हाफिज सईद। आतंकी कसाब ने कबूलनामे में कहा था, पीओके में लगभग 300 आतंकी कैंप चल रहे है। हाफिज सईद इन कैंप में अाता जाता रहता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सरकार हाफिज सईद को असला देता है। लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराता है। भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए हाफिज सईद बेरोजगार, गुरबत में जिंदगी बसर करने वाले य युवाओ को बहलाता - फुसलाता है। आतंकी बनाता है। जन्नत में जाने का सपना दिखाता है। सईद के खिलाफ भारत, अमेरिका जैसे देशो ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। हाफिज सईद दुनिया के टॉप १० खूंखार आतंकियों के सूची में शामिल है। 26/11 पर हुए मुंबई हमले के बाद भारत सरकार ने पाक सरकार को खेल का मास्टर माइंड हाफिज सईद को सौपने के लिए कई बार गुहार लगाईं थी। पुख्ता सबूत भी दिये थे। 26/11 हमले में जिन्दा पकड़ा गया एकमात्र आतंकी अजमल कसाब को फांसी तो मिली। लेकिन बड़ा सवाल है खेल का मास्टर माइंड आतंकियों का आका हाफिज सईद भारत के गिरफ्त में कब आयेगा ? सुजीत ठमके पुणे-४११००२ ( एफबी वॉल)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar