न्यूज़ एंकरों के लिए बुलेटिन के बीच का ब्रेक अहम् होता है. ब्रेक के दौरान वे अपनी दुनिया बनाते हैं और अपनी मर्जी के काम करते हैं. लेकिन इसकी समयावधि बहुत छोटी होती है. यदि आपसे चूक हुई तो आप हंसी के पात्र बन सकते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ आस्ट्रेलिया की एबीसी न्यूज़ की एंकर नताशा एग्जलबे के साथ. नताशा शाम का न्यूज बुलेटिन पढ़ रही थी. ब्रेक के दौरान वह स्टूडियों में अपने पेन के साथ खेलने लगी.तभी ब्रेक खत्म हुआ और उसका पेन से खेलता हुआ वीडियो ऑन एअर हो गया और एंकर नताशा हडबडा गयी. बस फिर क्या था, वीडियो वायरल हो गया. इस तरह ब्रेकिंग न्यूज़ की ख़बरें पढने वाली एंकर खुद ब्रेकिंग न्यूज़ बन गयी.आप भी देखिये.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
