पाकिस्तान की न्यूज़ एंकर जब लाइव बुलेटिन के दौरान रो पड़ी[/caption]
पाकिस्तान में मातम का माहौल है.दहशतगर्दों द्वारा मासूम बच्चों की निर्मम हत्या से पाकिस्तान तो पकिस्तान हिन्दुस्तान भी हिल गया है.बच्चों के माँ-बाप बिलख रहे हैं.हर तरफ मुर्दनी छा गयी है.
पत्रकारों के लिए भी ये मुश्किल इम्तिहान है.ऐसे मौके पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए संजीदगी से रिपोर्टिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं.
पकिस्तान के ARY न्यूज चैनल की एंकर के साथ ऐसा ही हुआ जब बुलेटिन करते-करते ही वे इतनी भावुक हो गयी कि लाइव के दौरान ही रो पड़ी.
देखें एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट -
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
