विकास पत्रकारिता
चेन्या के बदलाव के चित्र

‘‘मुंबई तेरी फुटपाथ पर/अनगिनत काम करते ये बच्चे/रात और दिन पसीना बहाते हुए/दौड़ते, भागते/ठहरते, हांफते/फिर भी हंसते हुए/मुसकुराते हुए/रंगीन गुब्बारे या प्लास्टिक की गाड़ी/फिल्मी अखबार या रेल की चौपड़ी/कंघियां काली और लाल, छोटी बड़ी/बच्चे कहने को सामान यह लाए हैं/सच तो यह है कि खुद बिकने को आए हैं।’’
‘मुंबई तेरी फुटपाथ पर’- जावेद अख्तर की इस कविता के उलट, एक बच्चा ऐसा भी है, जो तंग झोपड़पट्टियों और बंद गलियों से पढ़ते हुए, अपने पैरों से चार कदम आगे चलते हुए, कागजों पर नए-नए चित्रों को गढ़ता है।
|
मीडिया ख़बर
गिरफ्तार हुए पत्रकार, माओवादी होने का आरोप लगा
इलाहाबाद की पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता व पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टिज (पीयूसीएल) की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सीमा आजाद व उनके पति विश्वविजय को शनिवार को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने इलाहाबाद जंकशन रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया.
ये दोनों मानवाधिकार कार्यकर्ता नई दिल्ली से विश्व पुस्तक मेले में भाग लेकर रीवांचल एक्सप्रेस से इलाहाबाद लौट रहे थे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आंध्र पुलिस ने उन्हें 'माओवादी' बताकर उठाया है।
|
राजनीति
पवार ने कबाड़ा कर दिया ठाकरे को मान देकर

शरद पवार ने सब कबाड़ा कर दिया। राहुल गांधी मुंबई आकर सिर्फ चार घंटे में ही शिवसेना को उसकी औकात दिखा कर गए थे। पर, पवार ने राहुल गांधी के किए – कराए पर कीचड़ उड़ेल दिया। शिवसेना के मुखिया बाल ठाकरे की विरोध की धमकी की परवाह किए बिना राहुल गांधी सड़कों पर चले, लोकल ट्रेनों में घूमे और भीड़ में घुसकर लोगों से भी मिले। मगर बाल ठाकरे और उनकी शिवसेना राहुल गांधी का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाई।
|
उलट-फेर/नियुक्तियां
बीबीसी से सीनियर पत्रकार श्याम सुंदर का इस्तीफा, सहारा ज्वाइन करेंगे

मीडिया खबर.कॉम की खबर सच साबित हुई. बीबीसी के सीनियर पत्रकार श्याम सुंदर सहारा ज्वाइन कर रहे हैं. दो दिन पहले उन्होंने अपना इस्तीफा बीबीसी हिंदी के हेड अमित बरुआ को सौंपा था. इस्तीफ़ा तत्काल प्रभाव से मंज़ूर कर लिया गया. अब वे सोमवार को सहारा मीडिया ज्वाइन कर रहे हैं. मीडिया खबर.कॉम के साथ बातचीत में बीबीसी के सीनियर पत्रकार श्याम सुंदर ने खबर की पुष्टि कर दी है.
मीडिया खबर.कॉम के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि - " हाँ मैंने बीबीसी के मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा...
|
राजनीति
ठाकरे के असर को बेअसर साबित किया राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने शिवसेना का भ्रम तोड़ दिया। उन्होंने राज ठाकरे को भी उनकी औकात दिखा दी। कांग्रेस को राहुल गांधी के इस मुंबई दौरे का कितना फायदा हुआ, यह तो बाद समीक्षा के बाद हो पता चलेगा। जिस शिवसेना ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के मुंबई दौरे का विरोध करने का ऐलान किया था, उसी शिवसेना को राहुल ने मुंबई में खूब छकाया। राहुल गांधी उसी दादर इलाके में लोकल ट्रेन से उतरे जहां शिवसेना का मुख्यालय है और उसका सबसे बड़ा दबदबा भी। शिवसेना का मुख्यालय भी दादर में ही है।
|
आलेख/मुद्दा
लड़कियों पर लांछन लगाने वाले पत्रकार

इन दिनों में एक-दो पत्रकार महोदय दो-चार बेव-ब्लॉग पर मीडिया के उन लोगों पर नाम और संस्थान के नाम लिए बगौर संकेतों से चर्चा कर रहे हैं, जो महिलाओं का यौन-शोषण करते हैं। चर्चा में उन महिलाओं मीडियाकर्मियों की ओर भी संकेत हैं, जो इस पेशे में आगे बढऩे के लिए प्रभावशाली सहकर्मी के साथ हमबिस्तर होती है। ऐर्सी चर्चाओं पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आईं। पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकतर मर्द निकलें। एक दो बहनों ने हिम्मत दिखा कर प्रतिरोध किया।
|
इंटरव्यू/संस्मरण
चैनलों में भाषा की तमीज नहीं - मंजरी जोशी

सैटेलाईट चैनलों के आने बाद से बदलाव तो हुए हैं. इतनी व्यवसायिकता बढ़ गयी है कि कहीं उसमें शिक्षा, संदेश, अच्छा साहित्य, कविता, नाटक इस तरह की चीज तो रह ही नहीं गयी है. थप्पड़ मारकर हंसाने वाली कामेडी दिखाई जाती है. दूरदर्शन अपने -आप में एक अनूठा चैनल था जिसकी देखा - देखी सब चैनलों ने उसको अपनाया. लेकिन जब ये चैनल आ गए और अपना बाज़ार खड़ा कर लिया तो अब उस बाज़ार को और बढ़ाने के लिए उल-जुलूल और रंगीन प्रोग्राम दिखाने लगे. यह देखा-देखी दूरदर्शन ने भी कई वाहियात कार्यक्रम शुरू किये कि हमें भी बाज़ार टिके
|
टीवी ज़ोन
बिहार शाइनिंग का हाल इंडिया शाइनिंग जैसा ना हो जाय - शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्लीः 5 फरवरीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बाला साहब ठाकरे, राज ठाकरे या उद्धव ठाकरे कुछ भी कहें, महाराष्ट्र सबकी है। सभी प्रदेश एक ही देश के हिस्से हैं। इसलिए हमें विशाल दायरे में सोचना चाहिए। पद्म पुरस्कार विवाद के बारे में बिहारी बाबू ने कहा कि इन पुरस्कारों ने अपनी चमक खो दी है। जहां एक तरफ हेमामालिनी जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार को पद्म अवार्ड के लायक नहीं माना जाता, वहीं मल्लिका साराभाई को पद्म भूषण दिया जाता है।
|
राजनीति
नफरत की सियासत करने वाली शिवसेना का ये नारा नया नहीं

मराठी के मुद्दे पर शिवसेना ने आरएसएस के खिलाफ भी ताल ठोंक दी है। उसने संघ को महाराष्ट्र के मुद्दे पर टांग न अड़ाने की नसीहत दी है। जाहिर हैए भगवा खेमे में पहली बार इस तरह के बयान से खलबली मच गई।
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने शिवसेना के रुख को असंवैधानिक करार दिया तो विनय कटियार ने कहा कि मुंबई किसी की बपौती नहीं है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मामले को संभालने की कोशिश में दोहराया कि देश के लोगों को कहीं भी जाने से रोकना गलत है।
|
मीडिया ख़बर
पेड न्यूजःकितना घातक

इस देश में दो प्रतिशत भी पत्रकार सही तरीके से आवाज उठाने लग जाएं,ईमानदारी से अपने काम करने लग जाएं तो मीडिया की तस्वीर बदल जाएगी। मेधा पाटकर के ऐसा कहने का सीधा मतलब है कि इस देश में ईमानदार पत्रकारों की संख्या नहीं के बराबर रह गयी है। मेधा पाटेकर की इस बात से जानी-मानी टेलीविजन पत्रकार और मीडिया शिक्षक वर्तिका नंदा सहमत नहीं है। उनका मानना है कि इस देश में दस प्रतिशत से भी ज्यादा पत्रकार ईमानदार हैं। ये अलग बात है कि स्थितियां ऐसी है कि अब उऩकी सुनी नहीं जाती। इस मसले पर मीडिया के चर्चित शिक्षक
|
चैनल लॉन्च
मौर्य टीवी लॉन्च हुआ

फिल्म निर्माता - निर्देशक प्रकाश झा का बहुप्रतीक्षित चैनल मौर्य टीवी लॉन्च हो गया है. पटना के एसके मेमोरियल हॉल में हुए एक कार्यक्रम में चैनल को लॉन्च किया गया. बिहार -झारखण्ड पर केंद्रित चैनल के लॉन्चिंग के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौर्य टीवी को शुभकामना देते हुए कहा कि अब लोग अपनी भाषा और बोलियों में कार्यक्रम देखेंगे. समारोह में कैटरीना कैफ , अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे फ़िल्मी सितारे भी पहुंचे थे.
|
आलेख/मुद्दा
महानायक का नया अवतार - अब पहनेंगे भगवा चश्मा

अब सदी का महानायक गुजरात का चेहरा होगा। टूरिस्टों को गुजरात की ओर आकर्षित करने के लिये अमिताभ बच्चन अब मोदी के ब्रैंड अम्बैसेडर होंगे। इसके बाबत अमिताभ बच्चन ने मोदी का निमंत्रण स्वीकार करते हुये उन्हे चिठ्ठी लिख का हामी भर दी है। अब गुजरात के दो चेहरे होंगे। नरेन्द्र मोदी और अमिताभ बच्चन। दरअसल ये डील तो उसी दिन पक्की हो गई थी जिस दिन अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'पा' के प्रमोशन के लिये गुजरात पहुंचे और नरेन्द्र मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट के लिये फिल्म 'पा' की स्पेशल स्क्रीनिंग की। उस दिन 'पा' और गुज
|
टीआरपी
आजतक की स्थिति मज़बूत, स्टार न्यूज़ की टीआरपी गिरी

पांचवें हफ्ते में आजतक ने पहले नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. उसके चैनल शेयर में 1% अंकों का इजाफा हुआ है. इससे पिछले हफ्ते के मुकाबले आजतक का चैनल शेयर 17 से बढ़कर 18% हो गया है. दूसरी तरफ स्टार न्यूज़ को झटका लगा है. उसकी टीआरपी गिरी है और फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुँच गया है. दूसरे स्थान पर इंडिया टीवी है. जी न्यूज़ को भी नुकसान हुआ है लेकिन उसके बावजूद वह चौथे नंबर पर कायम है.
|
राजनीति
माया का नया मंत्र - विश करो, ज़िद करो

उनके साथ ब्लैक कैट रक्षक क्या कम थे कि मायावती ने अपनी मूर्तियों की सुरक्षा के लिये भी 'रक्षक' ढूंढ़ने की ठान ली। स्पेशल ज़ोन सिक्यूरिटी फोर्स बिल विधानसभा में पेश हो चुका है। बीएसपी का दोनो सदनों में बहुमत है। इसलिये बिल आसानी से पास भी हो जायेगा। सदन में बिल पर चर्चा तो बस फॉर्मेलिटी भर है। बिल के दायरे में 13 मॉल एवेन्यू भी है जहां मायावती खुद रहती हैं। मूर्तियों में जान फूंक दी जाये तो वो भगवान का दर्जा पा लेती है। लेकिन माया तो खुद देवी हैं...
|
आलेख/मुद्दा
इंकलाब लाना है तो पत्रकारों कों सशक्त करना होगा

पत्रकार पहले भी सुरक्षित नहीं था, आज भी नहीं है. पहले पत्रकार पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेता था, (तब माफिया सशक्त नहीं था) आज रोज़गार के रूप में लेता है. पहले पत्रकार नैतिक मूल्यों के साथ जीता था, आज स्थिति बदल गई है. पत्रकारिता में पहले भी दलाली थी, आज कुछ ज्यादा हो गई है. सड़क से संसद तक पहुँचने की ललक पहले भी थी, आज भी है. इन सब के बावजूद हमें देखना होगा की, क्या आज पत्रकार स्वतन्त्र होकर कुछ लिख सकता है?
संपादक
|
विकास पत्रकारिता
12 साल में 2 लाख किसानों ने आत्महत्याएं की है
राष्ट्रीय अपराध लेखा ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1997 से अबतक कुल 1,99,132 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। जबकि 2008 में 16,196 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं।
जाने माने पत्रकार पी साईनाथ ने ‘द हिंदू’ में प्रकाशित अपने लेख में भी यह खुलासा किया है कि 2008 में 5 बड़े राज्यों-महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जिन्हें ‘आत्महत्या-क्षेत्र’ कहा जाता है, में सबसे ज्यादा 10,797 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। यानि 2008 में देश भर से जिन 16,196 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं.
|
आलेख/मुद्दा
दैनिक भास्कर की कुंठित पत्रकारिताःबननी चाहिए रण पार्ट टू

स्त्री के उभारों को जूम इन करते और उसके स्तनों पर कर्सर के नुकीले तीर को धंसाते हुए मैंने कई पैकेज बनते देखे हैं। इन पैकेजों में कोशिश होती है कि इसे कुछ इस तरह से पेश किया जाए कि उसमें सिनेमाई असर पैदा हो और जिसे देखते ही ऑडिएंस उत्तेजित हो जाए। वैसे भी इस तरह के कारनामे के लिए न्यूज चैनल लगातार बदनाम होते रहे हैं। संभवतः इसी जार्गन को देखते हुए 'रण' फिल्म में चरित्र आनंद प्रकाश त्रिवेदी(राजपाल यादव)का संवाद है कि-फिल्म तो हम भी बनाते हैं लेकिन उसे हम न्यूज कहते हैं और आप जो बनाना चाहती है उसे
|
मीडिया ख़बर
सामना के सब एडिटर ने आत्महत्या की

मुंबई. मुंबई में एक पत्रकार ने आत्महत्या कर ली है. यह पत्रकार शिवसेना के अखबार 'सामना' में सब एडिटर पर कार्यरत थे. पत्रकार का नाम मनीष केलकर है. मनीष ने अपने भोईवाडा स्थित घर में सीलिंग राड से लटककर अपनी जान दी. आत्महत्या के समय मनीष घर पर अकेले थे. अबतक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहां से कोई सूसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
|
मीडिया ख़बर
मीडिया खबर की ख़बरों की चोरी कर रहे हैं कुछ मीडिया वेबसाइट

साल 2008 से पहले तक मीडिया से जुडी ख़बरों के बारे में जानने के लिए एक्सचेंज फॉर मीडिया या फिर इंडियन टेलीविजन.कॉम जैसे अंग्रेजी के साईट ही उपलब्ध थे. मीडिया की खबरें हिंदी में कहीं उपलब्ध नहीं थी. और न ही कोई ऐसा साधन था जहाँ हिंदी मीडिया की ख़बरें विस्तार से पढ़ी जा सके. लेकिन साल 2008 एक नया परिवर्तन लेकर आया. ख़बरों की खबर - मीडिया खबर वेबसाईट लॉन्च हुई. लगभग साथ ही उसी साल हिंदी मीडिया पर केंद्रित एक और साईट भी लॉन्च हुई. फिर यह सिलसिला चल पड़ा.
|
आलेख/मुद्दा
साठ का गणतंत्र : दोराहे पर मीडिया

क्या यह सिर्फ एक संयोग है कि जिस समय गणतंत्र साठ का हो रहा है, देश में 'पेड न्यूज' यानि पैसा लेकर खबरों की शक्ल में विज्ञापन छापने पर तीखी बहस चल रही है? क्या यह भी सिर्फ संयोग है कि जिस संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उसके जरिये मीडिया की आज़ादी की गारंटी की गई है, उसके साठ साल के होने के मौके पर देश में मीडिया को 'रेगुलेट'(नियंत्रित) करने की मांग को लेकर बहस तेज हो रही है? निश्चय ही, यह सिर्फ संयोग नहीं है. ये दोनों ही मुद्दे एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं और उनका सीधा सम्बन्ध मुख्यध
|