Media Khabar

Advertisement

Advertisement

समाजवादी पार्टी को लेकर दिलीप मंडल की भविष्यवाणी

समाजवादी पार्टी को मैंने लगभग 20 साल पहले कवर करना शुरू किया था। मुलायम सिंह साल में आम तौर पर एक इंटरव्यू देते हैं। ऐसे तीन इंटरव्यू मैंने किए हैं। आखिरी ऐसा इंटरव्यू इंडिया टुडे में छपा। उसके बाद उन्होंने शायद ही कोई इंटरव्यू प्रिंट मीडिया को दिया है। उनके साथ यात्राएं भी की है। 2012 के विधानसभा च...

M
Media Khabar
October 25, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

समाजवादी पार्टी को मैंने लगभग 20 साल पहले कवर करना शुरू किया था। मुलायम सिंह साल में आम तौर पर एक इंटरव्यू देते हैं। ऐसे तीन इंटरव्यू मैंने किए हैं। आखिरी ऐसा इंटरव्यू इंडिया टुडे में छपा। उसके बाद उन्होंने शायद ही कोई इंटरव्यू प्रिंट मीडिया को दिया है। उनके साथ यात्राएं भी की है। 2012 के विधानसभा चुनाव के समय पहली बार मैंने अखिलेश यादव को इंडिया टुडे के कवर पर लिया। उसके बाद यादव महापरिवार पर भी कवर स्टोरी ली थी। पहली बार पूरा परिवार मैगज़ीन के कवर पर आया। कहने का मतलब सपा की सियासत को समझने की कोशिश करता रहा हूँ। एक स्टूडेंट्स की तरह। इसके बावजूद, बहुत जोखिम लेकर, सहमकर यह भविष्यवाणी कर रहा हूँ कि - सपा मुलायम सिंह के नेतृत्व में एकजुट रहेगी। - अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने रहेंगे। - परिवार का एक महत्वपूर्ण आदमी पार्टी से बाहर हो जाएगा या किनारे लगा दिया जाएगा। सिर्फ एक आदमी। मैं कोई गारंटी कार्ड नहीं दे रहा। राजनीति में संभावनाएँ होती हैं। गारंटी की उम्मीद न करें। (इंडिया टुडे पत्रिका के पूर्व संपादक दिलीप मंडल के फेसबुक वॉल से साभार)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar