दूरदर्शन की उस एंकर की तो छोडिए, जिनकी सोशल मीडिया से लेकर अब मेनस्ट्रीम मीडिया में जमकर छीछालेदर हो रही है, एफएम गोल्ड से लेकर रेनवो के रेडियो प्रेजेंटर को सुनिए. खासकर तब जब वो साहित्यकारों, फिल्मकारों या किन्ही नामचीन हस्तियों से जानकारी दे रहे हों..लगेगा- इनमे से अधिकांश चैंपियन गाइड को रंगकर पढ़ते हैं और इसके अलावा कुछ नहीं पढ़ते. गाने प्ले करने के पहले जो बोलते हैं, इतनी फूहड़ बातें होती है, की मन भन्ना जाएगा आपका..अब कुछ बोलकर तो देखिए, वही जवाब- ये सब कैजुअल प्रेजेंटर होते हैं, स्थायी नहीं..भाई मेरे तो रखो न स्थायी, लाओ न बेहतरीन, किसने रोका है, किसने मना किया है..एक तो अस्थायी होने के नाम पर जमकर उनको चूसोगे, सताओगे और जब मामला फंसेगा तो ढाल बना लोग..जैसे कि बाकी सब स्थायी लोग को कोई लेना ही देना नहीं है.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar