कुमुद सिंह,वेब जर्नलिस्टभाजपा के कुछ विधायकों का फेसबुक एकाउंट महाराष्ट्र से अपडेट होता है। इसका असर कई बार बिहार की संस्कृति और बिहारियत पर देखा गया है। छत्रपति शिवाजी की जयंती पर शुभकामना दिख जाती है लेकिन कुंवर सिंह या बिहार के दूसरे किसी राजा महाराजा को याद नहीं किया जाता। बिहार के लोकपर्व का संज्ञान नहीं लिया जाता, लेकिन गणेश पूजा पर इतने प्रकार के कामेंट की पता ही नहीं चलता कि बिहार में यह पर्व उतना लोकप्रिय नहीं है। आज भी कई नेताओं के वाल पर दीपावली के मौके पर लक्ष्मी की जगह गणेश की तसवीर देखी जा सकती है। काली पूजा महाराष्ट्र में नहीं होता है तो इनके वाल पर से भी यह गायब है। यह एक अलग प्रकार का सांस्कृतिक सामाज्यवाद है। (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar