प्रो. जगदीश्वर चतुर्वेदी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज के नवभारत टाइम्स अखबार और अन्य मीडिया में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के बारे में छपे आरोपों को देखते हुए मंत्री भारती को तुरंत मंत्रीमंडल से निकाल देना चाहिए। दिल्ली के इतिहास में किसी मंत्री ने ऐसा नहीं किया। यह हरकत करना निंदनीय है । इस घटना के अंतर्राष्ट्रीय आयाम हैं। भारत बाहर रहने वाले भारतीयों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। अखबार ने लिखा है-
" सोमनाथ भारती अपने कुछ समर्थकों के साथ 15 जनवरी की आधी रात दिल्ली स्थित खिड़की गांव गए थे, जहां एक घर पर छापा मारने से इनकार करने के बाद दिल्ली पुलिस के एसीपी से उनकी बहस हो गई। सोमनाथ भारती का आरोप था कि उस इमारत से वेश्यावृत्ति और ड्रग्स की तस्करी का रैकेट चलता है। इसके बाद भारती अपने समर्थकों के साथ उस महिला के घर में जबरन घुस गए। मंत्री पुलिस के साथ चारों महिलाओं को एम्स भी ले गए थे , जहां उनका मेडिकल चेकअप कराया गया था। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मेडिकल चेकअप में ड्रग्स के सेवन की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद लड़कियों ने मंत्री के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दी। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में घुमाते रहे
विदेशी महिलाओं के वकील और पूर्व महान्यायवादी हरीश साल्वे ने सोमनाथ भारती पर आरोप लगाया है कि कानून मंत्री की ओर से की गई छापेमारी के दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ महिलाओं को जबरन बंधक बनाकर उन्हें धमकी दी। साल्वे ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनमें से एक महिला को शौचलय तक नहीं जाने दिया और मजबूरन उसे लोगों के सामने ही शौच करना पड़ा। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं को परेशान नहीं किया गया।"
(स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar