Media Khabar

Advertisement

Advertisement

हिंदुस्‍तानी मर्दों को आज भी वर्जिन बीवी चाहिए, और खुद!

मनीषा पांडेय, पत्रकार, इंडिया टुडे इंडिया टुडे के सेक्‍स सर्वे में 77 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उन्‍हें वर्जिन बीवी चाहिए। तो इसमें चौंकने वाली कौन-सी बात है। इस सर्वे के बगैर भी मैं जानती हूं कि 77 क्‍या, 88 फीसदी हिंदुस्‍तानी मर्दों को आज भी वर्जिन बीवी की ही चाहत है। दूर क्‍यों जाऊं, अपने दोस्‍तों...

M
Media Khabar
December 14, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

मनीषा पांडेय, पत्रकार, इंडिया टुडे
इंडिया टुडे के सेक्‍स सर्वे में 77 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उन्‍हें वर्जिन बीवी चाहिए।
तो इसमें चौंकने वाली कौन-सी बात है। इस सर्वे के बगैर भी मैं जानती हूं कि 77 क्‍या, 88 फीसदी हिंदुस्‍तानी मर्दों को आज भी वर्जिन बीवी की ही चाहत है। दूर क्‍यों जाऊं, अपने दोस्‍तों के बीच ही सर्वे कर लूं। 95 फीसदी यही बोलेंगे कि वर्जिन बीवी चाहिए, जबकि उनमें से 99.99 फीसदी मर्द खुद वर्जिन नहीं होंगे। ये चाहत कितनी मूर्खतापूर्ण है, इस बहस को गड़ही में डुबो भी दें तो जनाब, जरा ये तो बताइए कि आप सिर्फ पाना ही चाहते हैं या कुछ देना भी। है कोई टूल, जिससे चोर की दाढ़ी में छिपे तिनकों का पता चले। कोई टूल जो बताए कि खुद आप वर्जिन हैं या नहीं। खुद चबाएं गुड़ से लेकर गुलगुला तक और दूसरे को ज्ञान दें कि मीठे से परहेज करो। दुनिया चांद पर पहुंच गई और आप हैं कि लखीमपुर खीरी से बाहर निकलने को तैयार ही नहीं। चलो लड़कियों, मारो गोली इन्‍हें। अकेले ही जाओ चांद पर। और हां, वर्जिनिटी का सत्‍यानाश तो होना लाजिमी ही है। ज्‍यादा लोड न लो। (स्रोत-एफबी)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar