यूपी के किसानों के मुद्दे (लखीमपुर) पर महाराष्ट्र बंद का आयोजन हुआ। इस बंद को सत्ताधारी दलों कॉंग्रेस, एनसीपी और शिव सेना ने मिलकर किया। इसी मुद्दे को लेकर जब एंकर सुशांत ने अपने क्लासरूम में नवाब मलिक से कुछ तल्ख सवाल पूछ लिए तो मंत्री जी माइक निकालकर चल पड़े।
यह भी पढ़े ♦ भारत के न्यूज़ एंकर ने जिओ टीवी के पत्रकार को जब चुप करा दिया
सुशांत सिन्हा ने नवाब मलिक से पूछा कि क्या राजस्थान के किसानों के साथ भी आप ऐसे ही खड़े होंगे? इसपर मंत्री जी ने कहा कि हमारी वहाँ पार्टी ही नहीं है। इसपर सुशांत सिन्हा ने बिना एक क्षण गँवाए ये पूछ लिया कि आपकी पार्टी तो यूपी में भी नहीं है। बस इतना सुनना था कि मंत्री नवाब मलिक माइक निकालकर नौ दो ग्यारह हो गए।
यह भी पढ़े ♦ सुशांत सिन्हा ने समझाया रिपीट ख़बरों का अर्थशास्त्र
टाइम्स नाऊ नवभारत पर प्रसारित इस कार्यक्रम के वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए सुशांत सिन्हा ने लिखा - "किसान के दर्द के नाम पर महाराष्ट्र बंद करने वालों से जब राजस्थान के किसानों पर सवाल पूछा तो माइक फेंककर भाग गए मंत्री नवाब मलिक।"
किसान के दर्द के नाम पर महाराष्ट्र बंद करने वालों से जब राजस्थान के किसानों पर सवाल पूछा तो माइक फेंककर भाग गए मंत्री नवाब मलिक। pic.twitter.com/58Gkw6L0gj
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) October 11, 2021
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
