Media Khabar

Advertisement

Advertisement

लोकमत समाचार पत्र ने उत्तर प्रदेश के 15 नायकों को किया सम्मानित

लखनऊ । संगीत नाटक अकादमी का संत गाडगे प्रेक्षगृह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई विभूतियों के जज्बे को सलाम करने की लोकमत की कोशिश का गवाह बना। मौका था लोकमत द्वारा जीवन के विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नायकों को सम्मानित करने का। इस मौके पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत, उत्तर...

M
Media Khabar
June 15, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

lokmat-sammanलखनऊ । संगीत नाटक अकादमी का संत गाडगे प्रेक्षगृह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई विभूतियों के जज्बे को सलाम करने की लोकमत की कोशिश का गवाह बना। मौका था लोकमत द्वारा जीवन के विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नायकों को सम्मानित करने का। इस मौके पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत, उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश के कारागार तथा खाद्य एवं रसद मंत्री राजेंद्र चौधरी, सांसद हर्ष वर्धन सिंह, पूर्व मुख्य सचिव यागेंद्र नारायण और जनसत्त्ता के सम्पादक ओम थानवी की उपस्थिति में जीवन की 13 विधाओं और दो विशिष्टï वर्ग के नायकों को सम्मानित किया गया, जिसमें एक पैर न होने पर भी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली अरुणिमा सिन्हा और टीवी की संगीत दुनिया में नए कीर्तिमान बनाने वाले गजेंद्र सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने लोकमत से ऐसी मुहिम को जारी रखने का आग्रह किया तो प्रदेश के कबीना मंत्री राजेंद्र चौधरी ने सम्मानित विभूतियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि आज भी ऐसे लोग हैं जो केवल सेवाभाव के लिए काम कर रहे हैं। इनका समाज को बनाने में सराहनीय योग दान है। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र के चारो खम्बे एक जो जाएं तो आमजन की ताकत बढ़ेगी। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा लोकमत ने समाज की सच्चे मायनों में सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित कर लोकतंत्र के चौथे खम्बे की सार्थकता सिद्ध की है। सांसद हर्ष बर्धन सिंह ने माडिया की सिर्फ भ्रष्टïाचार और घोटालों के जरिए राजनेताओं की छवि खराब करने वाली खबरों को छापने और दिखाने के लिए खिंचाई की। उन्होंने कहा कि आज भी इमानदार नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन माडिया का ध्यान उस ओर नहीं जाता। उन्होंने उदाहरण दिया कि पूर्व सांसद बल्हू प्रसाद का बेटा आज रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। पर मीडिया का ध्यान उस पर क्यों नहीं जाता। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार को इस तरह के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर आयोजित करने चाहिए। पत्रकारित के क्षेत्र में सम्मानित प्रभात रंजनदीन ने कहा कि पत्रकारों को जीवन के सरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी काम करना चाहिए। यह काम सफाई, पर्यावरण जागरूकता या कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह भी अपने संस्थान की ओर से इस तरह के आयोजन शुरू कराएंगे। चिकित्सा क्षेत्र में सममानित डॉ. अनूप सिंह ने कहा कि 46 लाख की आबादी वाले आजमगढ़ में 46 लोग भी गलत नहीं होंगे, फिर भी मीडिया पूरे जिले के बारे में गलत धारणा रखता है। उन्होंने मीडिया से पूरे आजमगढ़ को बदनाम न करने की अपील की। महिला क्षेत्र से सम्मानित अंजू अग्रवाल ने कहा कि जितना समय लोग पूजा में व्यतीत करते हैं, यदि उतना समय समाज के लिए दे दें तो समाज की तस्वीर बदल जाएगी। वहीं विकलांग क्षेत्र में सम्मानित सीमा तिवारी ने सरकार से बुंदेलखंड के विकास देने की मांग की। लोकमत के प्रकाशक अशोक माथुर ने कहा कि मूल रूप से राजस्थान से प्रकाशित होने वाले लोकमत की अपनी अलग पहचान है। हम व्यवसायी वर्ग के लोग नहीं हैं, हमारा अखबार आमजन का अखबार है। हमारी आवाज आमजन की आवाज होती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से अखबार शुरू करने में हिचकिचाहट हो रही थी, लेकिन लोकमत लखनऊ ने हमारी आवाज को नई बुलंदियां दी हैं। संपादक आनन्द वर्धन सिंह ने कहा कि जीवन ने इन नायकों को सम्मानित करके वास्तव में लोकमत गौरान्वित हुआ है। कार्यक्रम का संचालन लोकमत के विशेष संवाददाता अनान्द नारायण मिश्र ने किया। र्काक्रम के अंत में लोकमत के ब्यूरो प्रमुख राघवेंद्र दत्त मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरीश रावत का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जो पांच बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पंहुचे और सीधे एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पर आए और फिर वहीं से सीधे एयरपोर्ट जाकर दिल्ली वापस लौट गए। कार्यक्रम में विकलांग पर्वतारोही सुश्री अरुणिमा सिन्हा को संकल्प सम्मान तथा टीवी कार्यक्रम सा.रे.गा.मा.पा. तथा क्लोजप अंताक्षरी के निर्देशक श्री गजेन्द्र सिंह जनक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा लोकतमत सम्मान 2013 से सम्मानित होने वाली13 विभूतियों में डा. मीनू अवस्थी को साहित्य क्षेत्र में, पद्मश्री कलीमुल्ला खान को कृषि क्षेत्र में, डा. अनूप कुमार सिंह (आजमगढ़) को चिकित्सा क्षेत्र में, चद्र्रेश जैन हस्तशिल्प क्षेत्र में,मुकेश कुमार बंसल को व्यापार क्षेत्र में, सीमा तिवारी को विकलांग के क्षेत्र में, ललित सिंह पोखरिया को कला एवं संस्कृति क्षेत्र में, प्रभात रंजन दीन को पत्रकारिता के क्षेत्र में, स्वामी राम भद्राचार्य को सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में, डा. बैजनाथ सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में, कार्तिक सत्यनारायन को पर्यावरण के क्षेत्र में, सुश्री प्रशांति सिंह को खेल के क्षेत्र में, श्रीमती अन्जू अग्रवाल को महिला उत्थान के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar