सुमित माहेश्वरी-नई दिल्ली । रिलायंस जियो को रोकना अब नामुमकिन है और यदि जियो ने भी दूसरे सर्विस प्रदाताओं की तरह महंगे प्लान डाले तो उपभोक्ता थोकबंद बाउंस हो जायेंगे। ट्राई ने उसका समर सरप्राईज ऑफर बंद कर दिया था। रिलायंस ने उसकी जगह नया ऑफर उतार दिया है। इसका नाम है जियो धन धना धन ऑफर। इसमें यूजर्स को रोज 1-जीबी से लेकर 2-जीबी तक 4जी डाटा मिलेगाा। रोज 1-जीबी डाटा वाले प्लान की कीमत 309 रुपये होगी जिसके तहत प्राईम मेंबर को 84 दिनों तक रोज 1-जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा। वहीं नॉन प्राईम मेंबर को यही ऑफर 349 रुपये में मिलेगा, जबकि नये ग्राहकों को यही प्लान प्राईम मेंबरशिप के साथ 408 रुपये में मिलेगा। वहीं प्रतिदिन 22 जीबी 4जी डाटा वाले प्लान की कीमत 509 रुपये प्राईम मेंबर के लिये है। इसकी भी वैधता 84 दिनों की होगी। वहीं इस प्लान के लिये नॉन प्राईम मेंबर को 549 रुपये देने होंगे, जबकि नये ग्राहकों को इस प्लान के लिये 608 रुपये देने होंगे। इसमें उन्हें प्राईम मेंबरशिप भी मिलेगी। ज्ञातव्य है कि हाल ही में ट्राई के आदेश के बाद जियो ने समर सरप्राईज ऑफर बंद किया है जिसके बाद कंपनी की वेबसाईट पर लिखा है कि जियो यूजर्स के लिये जल्द ही नये टैरिफ पैक और धमाकेदार ऑफर आने वाले हैं। (साई)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
