आजतक की प्रसिद्ध न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं. उन्होंने इसकी सूचना स्वयं ट्विटर के जरिये दी. ट्विटर पर उन्होंने लिखा -

हाथरस में कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आई जो कोरोना पॉज़िटिव निकले.एहतियातन मैंने भी टेस्ट कराया,जिसमें मेरी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव है. हालाँकि कोरोना के लक्षण नहीं है.डॉक्टर की सलाह के बाद मैं सेल्फ़ क्वारंटीन हूँ.उन लोगों से आग्रह है जो मेरे संपर्क में आये थे कि वो अपना ध्यान रखें.
चित्रा त्रिपाठी फिलहाल होम क्वारंटाइन है और 9 अक्टूबर को अपने पति के साथ अपनी तस्वीर एफबी पर शेयर करते हुए लिखा - हमें पाँच दिन हो चुके हैं होम क्वारंटीन में... कोई भी लक्षण कोरोना के नहीं है लेकिन पॉज़िटिव रिपोर्ट के निगेटिव होने का इंतज़ार है... और सच्चाई ये भी है कि बहुत दिनों के बाद हमने एक साथ इतना वक्त गुज़ारा है घर में. मुश्किल भरे इस वक्त में मेरे साथ हमेशा की तरह खड़े रहने के लिये शुक्रिया अतुल... और आप सभी लोगों के प्यार और शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद, जो लगातार हमारी सेहत को लेकर फ़िक्रमंद हैं. ईश्वर की कृपा से हम लोग बिलकुल ठीक हैं...मतलब परफ़ेक्टहाथरस में कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आई जो कोरोना पॉज़िटिव निकले.एहतियातन मैंने भी टेस्ट कराया,जिसमें मेरी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव है. हालाँकि कोरोना के लक्षण नहीं है.डॉक्टर की सलाह के बाद मैं सेल्फ़ क्वारंटीन हूँ.उन लोगों से आग्रह है जो मेरे संपर्क में आये थे कि वो अपना ध्यान रखें.
— Chitra Tripathi (@chitraaum) October 5, 2020

M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
