नदीम एस.अख्तरअंधराष्ट्रवाद में ज़ी न्यूज़ के प्रोड्यूसर पगला गए हैं । हेडलाइंस चला रहे हैं कि --सार्क सम्मलेन स्थगित, भारत की कूटनीतिक जीत---. अरे मूर्खों, सार्क जैसा आपसी विकास का मंच स्थगित हो गया, ये पकिस्तान की जीत है, ना कि भारत की। पाकिस्तान तो पहले ही failed state है और विकास से उसका कोई सरोकार नहीं। लेकिन भारत का तो है और विकासपुरुष मोदीजी -विकास- के कंधे पे ही चढ़ के केंद्र की सत्ता में आए थे। भारत की कूटनीतिक जीत ये होती कि सार्क सम्मलेन के मंच से ही वो सदस्य देशों से पाकिस्तान के खिलाफ बयान दिलवा लेता और सार्क के मंच पे पाक को अलग-थलग कर लेता। खैर। इन मूर्ख टीवी प्रोड्यूसरों के मुंह कौन लगे। यहाँ घोड़े-गधे सब चर रहे हैं। #surgicalstrike @fb
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar