Media Khabar

Advertisement

Advertisement

सड़क हादसे में ज़ी मीडिया के रिपोर्टर शिवम भट्ट की मौत

[caption id="attachment_22368" align="alignright" width="300"] सड़क हादसे में ज़ी मीडिया के रिपोर्टर शिवम भट्ट की मौत[/caption] कैथल/नई दिल्ली:. हरियाणा के कैथल में कुलतारण गांव के पास सड़क दुर्घटना में ज़ी मीडिया के पत्रकार शिवम भट्ट की मौत हो गई । इस घटना में ज़ी मीडिया के दो सहयोगी रोहित खन्ना और ज...

M
Media Khabar
November 21, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_22368" align="alignright" width="300"]सड़क हादसे में ज़ी मीडिया के रिपोर्टर शिवम भट्ट की मौत सड़क हादसे में ज़ी मीडिया के रिपोर्टर शिवम भट्ट की मौत[/caption] कैथल/नई दिल्ली:. हरियाणा के कैथल में कुलतारण गांव के पास सड़क दुर्घटना में ज़ी मीडिया के पत्रकार शिवम भट्ट की मौत हो गई । इस घटना में ज़ी मीडिया के दो सहयोगी रोहित खन्ना और जयवीर घायल हो गए। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें आई है। यह हादसा हिसार से चंडीगढ़ जाते वक्त हुआ। यह दुर्घटना उस समय घटी जब कवरेज करने के दौरान ज़ी न्यूज़ चैनल का दल रामपाल के एम्बुलेंस के साथ चल रहे पुलिस काफिले का पीछा कर रहा था । रामपाल को कल रात बरवाला से गिरफ्तार किया गया था और पंचकुला ले जाया जा रहा था। 24 वर्षीय शिवम के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। शिवम के असामयिक निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शोक जताया है। हरियाणा सरकार ने शिवम भट्ट के परिजनों को 5 लाख और घायल पत्रकार रोहित और जयवीर को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। sस्रोत-ज़ी न्यूज़
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar