Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में व्हाइट हाउस डाउन

मीनाक्षी शर्मा [caption id="attachment_7769" align="alignright" width="625"] व्हाइट हाउस डाउन[/caption]एक फैशन मॉडल के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता चैनिंग टैटम की जल्दी ही फिल्म आने वाली है 'व्हाइट हाउस डाउन'. जिसे रिलीज़ कर रही हैं सोनी पिक्चर्स. फिल्म के...

M
Media Khabar
July 10, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

मीनाक्षी शर्मा [caption id="attachment_7769" align="alignright" width="625"]व्हाइट हाउस डाउन व्हाइट हाउस डाउन[/caption]एक फैशन मॉडल के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता चैनिंग टैटम की जल्दी ही फिल्म आने वाली है 'व्हाइट हाउस डाउन'. जिसे रिलीज़ कर रही हैं सोनी पिक्चर्स. फिल्म के निर्माता हैं रोलैंड एम्मेरीच, ब्रेडले जे. फ़िसचेर, लार्री फ्रंको, हेराल्ड कलोसेर, जेम्स वंडरबिल्ट और निर्देशक हैं रोलैंड एम्मेरीच. रोमांच और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में चैनिंग टैटम सीक्रेट सर्विस एजेंट की भूमिका में हैं. सुनने में आ रहा है उन्होंने बहुत ही गज़ब के एक्शन सीन किये हैं फिल्म में. इस फिल्म में उनकी बेटी की भूमिका अभिनीत की है जोय किंग ने, जिसे आतंकवादी बंधक बना लेते हैं. चैनिंग अपने बेटी को उनके चंगुल से बचाने के लिए जी जान की बाजी लगा देते हैं. फिल्म 'व्हाइट हाउस डाउन' की शूटिंग के दौरान वो बार - बार इमोशनल हो जाते थे क्योंकि इस फिल्म के दौरान ही उनके बेटी का जन्म हआ था. चैनिंग को उसकी बहत याद आती थी और यही असली इमोशन उनकी फ़िल्मी बेटी के साथ शूटिंग में काम आये. अपनी बेटी के बारे में बात करते समय चैनिंग कुछ ज्यादा खुश रहते हैं और कहते हैं कि, मेरी बेटी एवर्ली प्यारी है. जब भी मैं उससे दूर रहता हूँ मुझे अच्छा नही लगता. उससे दूर रहने के बारे में सोच कर ही मुझे डर लगता है. शूटिंग के बाद मुझे बस उससे खेलना ही पसंद है." फिल्म "व्हाइट हाउस डाउन" अंग्रेजी, हिंदी और तमिल इन तीन भाषाओं में पूरे भारत में १९ जुलाई को रिलीज़ हो रही है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar