कैलिफोर्निया में रहने वाला एक भारतीय अमेरिकी किशोर इस साल के प्रतिष्ठित ‘ग्लोरिया बैरॅन प्राइज फॉर यंग हीरोज’ पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।
कैलिफोर्निया के 16 वर्षीय किरण को यह पुरस्कार वेब आधारित सेवा ‘वेस्ट नो फूड’ शुरू करने के लिए दिया गया। यह एक मुफ्त वेब सेवा है जो अन्न दान करने वालों को उन परमार्थ संस्थानों :चैरिटीज़: से जोड़ती है जो भूखे लोगों को खाना खिलाते हैं।
(भाषा)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar