Media Khabar

Advertisement

Advertisement

विनोद कापड़ी का न्यूज एक्सप्रेस से इस्तीफा,प्रसून शुक्ला सीईओ बने

[caption id="attachment_12788" align="alignright" width="634"] नए न्यूज एक्सप्रेस के बारे में बताते एडिटर-इन-चीफ विनोद कापड़ी [/caption]हिंदी समाचार चैनल न्यूज एक्सप्रेस के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ विनोद कापड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह पहले से ही संस्थान के साथ कार्यरत प्रसून शुक्ला को...

M
Media Khabar
October 7, 2014 1 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_12788" align="alignright" width="634"]नए न्यूज एक्सप्रेस के बारे में बताते एडिटर-इन-चीफ विनोद कापड़ी नए न्यूज एक्सप्रेस के बारे में बताते एडिटर-इन-चीफ विनोद कापड़ी [/caption]हिंदी समाचार चैनल न्यूज एक्सप्रेस के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ विनोद कापड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह पहले से ही संस्थान के साथ कार्यरत प्रसून शुक्ला को सीईओ और एडिटर-इन-चीफ बना दिया गया है. हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस्तीफे को लेकर शक की कोई गुंजाइश नहीं. ख़बरों के मुताबिक उन्होंने दो दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था. विनोद कापड़ी 10 महीने पहले चैनल के साथ जुड़े थे. उनके आने के बाद चैनल को री-लॉन्च किया गया और ऑपरेशन प्राइम मिनिस्टर समेत चैनल ने कई बड़े स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया. एक तरह से कापड़ी ने न्यूज़ एक्सप्रेस को एक नई पहचान दिलाई. पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्होंने कई नायाब प्रयोग भी किए. बस वे न्यूज़ एक्सप्रेस को मनवांछित टीआरपी नहीं दिला सके. न्यूज़ एक्सप्रेस से इस्तीफा देने के बाद विनोद कापड़ी कहाँ ज्वाइन करेंगे, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. वैसे उनकी फिल्म भी आने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज होने के बाद वे आगे की रणनीति बनायेंगे.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar