Media Khabar

Advertisement

Advertisement

विनोद कापड़ी को मिला फॉक्स स्टार स्टूडियो का साथ!

[caption id="attachment_23221" align="alignright" width="300"] विनोद कापड़ी को मिला फॉक्स स्टार स्टूडियो का साथ![/caption] टेलीविजन पत्रकारिता में अपना लोहा मनवा चुके विनोद कापड़ी अब सिनेमा जगत में भी अपनी चमक और धमक दिखाने के लिए तैयार हैं. उनकी निर्देशित पहली फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' बनकर तैयार ह...

M
Media Khabar
December 21, 2014 1 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_23221" align="alignright" width="300"]विनोद कापड़ी को मिला फॉक्स स्टार स्टूडियो का साथ! विनोद कापड़ी को मिला फॉक्स स्टार स्टूडियो का साथ![/caption] टेलीविजन पत्रकारिता में अपना लोहा मनवा चुके विनोद कापड़ी अब सिनेमा जगत में भी अपनी चमक और धमक दिखाने के लिए तैयार हैं. उनकी निर्देशित पहली फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' बनकर तैयार है. फिल्म जल्द रिलीज होगी और उसे रिलीज करेगी फॉक्स स्टार स्टूडियो जो 20th सेंचुरी फॉक्स स्टूडियो की कंपनी है और फिल्म निर्माण व वितरण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है. अगले महीने फिल्म के रिलीज की तिथि घोषित की जाएगी. गौरतलब है कि हाल ही में ऋतिक रौशन स्टारर 'बैंग-बैंग' को फॉक्स स्टार स्टूडियो ने ही रिलीज किया था जो बाक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब रही. इस लिहाज से विनोद कापड़ी की फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' की ये बड़ी सफलता है. फिल्म का सैटेलाईट राईट भी बिक चुका है और फिल्म रिलीज होने के बाद इसका टेलीविजन प्रीमियर स्टार टीवी पर होगा. फिल्म के निर्देशक 'विनोद कापड़ी' अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एफबी पर लिखते हैं -
I am overwhelmed and touched with your support and love for MISS TANAKPUR HAAZIR HO. कुछ एहसास बयान ही नहीं किए जा सकते। और अब भी सब किसी सपने से कम नहीं लग रहा। यक़ीन नहीं होता कि पहली फ़िल्म को मुंबई में इस तरह का रिस्पांस मिलेगा। ख़ासतौर पर कई दौर की screening के बाद Fox Star Studios का फ़िल्म के साथ जुड़ना। पर्दे के पीछे अभी कई लोगों की बड़ी बड़ी भूमिका के बारे में बताना बाक़ी है। जो धीरे धीरे आप से साझा करूँगा। कहना बस इतना है कि ये सब आपके प्यार और शुभकामनाओं की बदौलत ही है। प्यार बना कर रखिएगा।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar