Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज एक्सप्रेस और साईं प्रसाद मीडिया के सीइओ और एडिटर-इन-चीफ बने विनोद कापड़ी

[caption id="attachment_7486" align="alignright" width="300"] मीडिया खबर के कॉनक्लेव में विनोद कापड़ी[/caption] BREAKING NEWS : साईं प्रसाद मीडिया और न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल से एक बड़ी खबर आ रही है. भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक विनोद कापड़ी साईं प्रसाद मीडिया के सीइओ और एडिटर...

M
Media Khabar
December 12, 2013 2 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_7486" align="alignright" width="300"]मीडिया खबर के कॉनक्लेव में विनोद कापड़ी मीडिया खबर के कॉनक्लेव में विनोद कापड़ी[/caption] BREAKING NEWS : साईं प्रसाद मीडिया और न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल से एक बड़ी खबर आ रही है. भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक विनोद कापड़ी साईं प्रसाद मीडिया के सीइओ और एडिटर-इन-चीफ बनाये गए हैं. आज इस संबंध में सारी औपचारिकताएं पूरी हो गयी और वे 20 दिसंबर को ग्रुप ज्वाइन भी कर लेंगे. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उनका इंडिया टीवी में बतौर मैनेजिंग एडिटर आखिरी दिन था और इस संबंध में उन्होंने एफबी पर बड़े भावुक अंदाज़ में लिखा भी था. हालांकि उनके नियुक्ति की खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन खबर सौ प्रतिशत सही है. इस संबंध में विनोद कापड़ी से संपर्क करने की कोशिश भी की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. विनोद कापड़ी टेलीविजन न्यूज़ इंडस्ट्री में लंबे समय से कार्यरत हैं. पिछले छह साल से वे इंडिया टीवी के साथ कार्यरत थे और आज इंडिया टीवी जहाँ भी है उसमें उनका बड़ा योगदान है. इंडिया टीवी ज्वाइन करने से पहले वे स्टार न्यूज़ (अब एबीपी न्यूज़) के साथ भी तीन साल तक काम कर चुके हैं. इंडिया टीवी और स्टार के अलावा ज़ी टीवी और ज़ी न्यूज़ के साथ भी उन्होंने काम किया है. उनके बारे में कहा जाता है कि वे टीआरपी के मास्टर हैं. अब जब वे न्यूज़ एक्सप्रेस में जा रहे हैं तो वहां भी बड़े बदलाव जरूर होंगे और उसका सीधा असर न्यूज़ इंडस्ट्री पर जरूर पड़ेगा. अंदरूनी खबर के मुताबिक न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल को चोटी का चैनल बनाने के लिए साईं प्रसाद मीडिया का मैनेजमेंट गंभीर है. इसी कवायद के तहत न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल के साथ ज़ी न्यूज़, आजतक, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज़ से कई बड़े नाम चैनल के साथ आने वाले दिनों में जुडेंगे. वैसे विनोद कापड़ी 'मिस टनकपुर हाज़िर हो' नाम से एक फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं और उसे लेकर काफी चर्चा में भी हैं. नयी पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं. [caption id="attachment_11554" align="aligncenter" width="624"]मीडिया खबर के कार्यक्रम में फारुख शेख के साथ विनोद कापड़ी अपनी बात रखते (सबसे बाएं) मीडिया खबर के कार्यक्रम में फारुख शेख के साथ विनोद कापड़ी अपनी बात रखते (सबसे बाएं)[/caption]
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar