[caption id="attachment_23506" align="alignright" width="300"]
लीजिए टीवी एंकर ने बना दी विराट-अनुष्का की जोड़ी ![/caption]
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के संबंधों को लेकर भारतीय मीडिया में रोज कोई न कोई खबर आते रहती है. उनके इश्क - विश्क की कहानियाँ तो एंकर खूब चटकारे ले - लेकर हर दूसरे दिन सुनाते ही रहते हैं.न्यूज़ चैनलों की रसोई का अभी ये ऐसा चटपटा व्यंजन है जिसे टीआरपी के लिए जबतब इस्तेमाल किया जाता ही रहता है. लेकिन आस्ट्रेलिया में एक एंकर ने तो भारतीय एंकरों से भी एक कदम आगे बढ़कर दोनों को पति-पत्नी ही करार दिया.
मेलबर्न में जब विराट कोहली ने शतक ठोका तब एक ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनल की एंकर ने अपनी कमेंट्री में ऑस्ट्रेलिया में अनुष्का शर्मा को विराट कोहली की पत्नी कहा.दरअसल वहां पेवेलियन में अनुष्का शर्मा भी थी और विराट के शतक से काफी खुश थी. बस फिर क्या था टीवी एंकर ने बना दी जोड़ी.
ऑस्ट्रेलियन टीवी एंकर मिशेल स्लैटर से ये गलती हुई और बाद में उन्होंने गलती सुधारते हुए 'मंगेतर' शब्द का इस्तेमाल किया. हालाँकि अबतक दोनों की आधिकारिक मंगनी भी नहीं हुई है.

M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar